वॉरेन बफे ने युवा निवेशकों को दी थी 2 खास सलाह, आपके भी काम आ सकती हैं

दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे की बातें इनवेस्टर्स बड़े ध्यान से सुनते हैं। समय-समय पर वह अपना अनुभव शेयर करते रहते हैं। उनकी सलाह न सिर्फ निवेश में बल्कि लोगों की आम जिंदगी में भी बहुत काम आती हैं

अपडेटेड May 14, 2026 पर 7:31 AM
Story continues below Advertisement
बफे की उम्र 95 साल से ज्यादा हो चुकी है। उनका सादगी भरा जीवन कई लोगों के दिलों को छूता है।

दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक वॉरेन बफे की बातें निवेशक बड़े ध्यान से सुनते हैं। उनकी सलाह आज भी हर उम्र के निवेशकों को बहुत काम आती है। उन्हें निवेश का दशकों का अनुभव है। उन्होंने शेयरों में निवेश से अकूत दौलत कमाई। वह समय-समय पर अपना अनुभव लोगों के साथ शेयर करते रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने युवा निवेशकों को एक खास सलाह दी थी।

पिछले साल मई में एजीएम में दी थी सलाह

Warren Buffett ने 3 मई, 2025 को बर्कशायर हैथवे की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने युवाओं को दो खास सलाह दी थी। पहला, उन्होंने कहा था कि अच्छे लोगों की संगति में रहे। दूसरा, वह काम करें जिसे करने में आपको मजा आता हो।


आपकी सगंति का आप पर असर पड़ता है

उन्होंने कहा था, "आप किन लोगों से संबंध रखते हैं यह बहुत मायने रखता है। आपकी जिंदगी की दिशा पर उन लोगों का बड़ा असर पड़ता है, जिनके साथ आम काम करते हैं, जिनकी आप तारीफ करते हैं और जो आपके दोस्त बनते हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि ऐसे लोगों से संबंध सिर्फ बिजनेस में ही आपको कामयाब नहीं बनाते हैं। बफे ने एजीएम में कहा था, "आप सिर्फ बिजनेस में कामयाब होना नहीं सीखते हैं बल्कि आप जिंदगी में सफल होना सीखते हैं।"

वह काम करें, जिसे करने में मजा आता है

बफे ने युवाओं को वह काम करने की सलाह दी थी, जिसे करने में उन्हें मजा आता है। लोग कई काम करते हैं सिर्फ इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें करने में मजा आता है। वे पैसे की जरूरत नहीं होने पर भी अपनी पसंद का काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, "आपको जिंदगी में ऐसे काम की तलाश करनी चाहिए, जो आपको कनेक्टेड रख सके।" बफे ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक वह काम किया है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था।

खुश रहने से जिंदगी लंबी होती है

बफे ने कहा था कि आपको ऐसे लोगों या कंपनियों से जुड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जो आपको वह काम करने के लिए कह सकते हैं, जिसे आप पसंद नहीं करते। दुनिया के दिग्गज निवेशक अपनी लंबी जिंदगी और हमेशा खुश रहने का श्रेय अपनी संगति और अपनी पसंद का काम करने को देते हैं। उन्होंने कहा था, "एक खुश व्यक्ति उस व्यक्ति के मुकाबले लंबे समय तक जीता है, जो ऐसा काम करता है जो उसे पसंद नहीं होता।"

यह भी पढ़ें: Cera Sanitaryware Share: इस शेयर ने विजय केडिया को करोड़पति बनाया था, जानिए क्या अभी है निवेश का मौका

अच्छे लोगों से मिलने से अच्छाई फैलती है

अच्छे लोगों से मुलाकात का फायदा बताते हुए उन्होंने कहा था कि जब आपको किसी व्यक्ति से मिलने के बाद ऐसा लगता है कि वह आपके लिए मददगार हो सकता है तो आप भी उसकी मदद करने के तरीके ढूंढना शुरू कर देते हैं। इससे नेक इरादों और अच्छे व्यवहार का तेजी से विस्तार होता है। बफे की उम्र 95 साल से ज्यादा हो चुकी है। उनका सादगी भरा जीवन कई लोगों के दिलों को छूता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।