Get App

वॉरेन बफे के इन पांच निवेश मंत्रों का करें पालन, 2023 की इस उठापटक में भी बाजार से नहीं होंगे निराश

वॉरेन बफे ने बाजार की वोलैटिलिटी पर अत्यधिक प्रतिक्रिया करने के खिलाफ चेतावनी दी है। उथल-पुथल भरे बाजार में निवेशक अक्सर घबराकर जल्दबाज़ी में निर्णय ले लेते हैं। इससे अक्सर उनको नुकसान ही होता है। वॉरेन बफे की सलाह है कि वोलैटिलिटी से घबराएं नहीं, शांत रहकर अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2023 पर 3:05 PM
वॉरेन बफे के इन पांच निवेश मंत्रों का करें पालन, 2023 की इस उठापटक में भी बाजार से नहीं होंगे निराश
वॉरेन बफे पोर्टफोलिया डाइवर्सिफेकेशन को महत्व देते हैं। निवेशकों को अपने सारे अंडे एक ही टोकरी में नहीं रखने चाहिए

दुनिया के सफलतम निवेशकों में से एक वॉरेन बफे ने इक्विटी मार्केट के अपने लंबे अनुभव के दम पर निवेशकों को मंदी से बचने के कई मूल मंत्र दिए हैं। इक्विटी बाजार के अस्थिर और अप्रत्याशित व्यवहार को देखते हुए वॉरेन बफे की इन निवेश मंत्रों के घ्यान में रखना निवेशकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।  वॉरेन बफे के ये निवेश मंत्र 2023 के लिए भी प्रासंगिक हैं। इस दिग्गज निवेशक के मुताबिक हमें कोई भी निवेश निर्णय लेने के लिए पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

1. प्रोडक्टिव एसेट्स में करें निवेश: वॉरेन बफे प्रोडक्टिव एसेट्स जैसे रियल एस्टेट, वस्तुओं या सेवाओं का उत्पादन करने वाले कारोबार और कृषि भूमि में निवेश करने की सलाह देते हैं। ये एसेट्स कैश फ्लो (नकद पैसा) जेनरेट करते हैं, जिसे फिर से निवेश किया जा सकता है या इसे कैश डिविडेंट के भुगतान करने जैसे अन्य उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोडक्टिव एसेट्स में निवेश करने से आय का एक स्थिर और विश्वसनीय स्रोत उत्पन्न होता है जो बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं होता।

2. लंबी अवधि के निवेश पर करें फोकस: वॉरेन बफे की निवेशकों को सलाह है कि वे लंबी अवधि के लिए निवेश करने पर फोकस करें और छोटी अवधि के निवेश से बचें। उनका मानना है कि शेयर बाजार समय के साथ ग्रोथ करना जारी रखेगा। ऐसे में जो निवेशक लंबे समय तक अपने निवेश को बनाए रखते हैं उन्हें इसका फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें