ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पौने 2 फीसदी तक गिरे थे। हालांकि आज US FUTURES में हल्की रिकवरी दिख रही है। US फेड के सख्त रुख ने बाजार पर दबाव बना है। डाओ जोन्स 337 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1% और नैस्डेक करीब 2% गिरकर बंद हुआ।
बीते हफ्ते कैसी रही ग्लोबल मार्केट की चाल
एक हफ्ते में डाओ 3 फीसदी और S&P500 इंडेक्स में 2.7 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं नैस्डेक में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। नैस्डेक गोल्डन ड्रैगन इंडेक्स करीब 4फीसदी गिरा है। बता दें कि नैस्डेक गोल्डन ड्रैगन चीनी कंपनियों का इंडेक्स है। जनवरी में US PCE इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़कर 5.4 फीसदी हुआ है। कोर PCE जनवरी में अनुमान से ज्यादा बढ़ा है। जनवरी में कोर PCE 0.6 फीसदी बढ़ा है जबकि इसके 0.4 फीसदी बढ़ने का अनुमान किया गया था।
इस हफ्ते कई देशों के GDP आंकड़ें आएंगे
इस बीच US में एनुअल रेट भी अनुमान से ज्यादा बढ़ी है । एनुअल रेट 4.6 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी हुई और 4.3 फीसदी का अनुमान था। इस हफ्ते कई देशों के GDP के आंकड़े आएंगे। भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा के GDP के आंकड़े आएंगे। वहीं ब्राजील, तुर्किए, स्विट्जरलैंड भी अपने GDP के आंकड़े भी पेश करेगी।
रूस की ओर से प्रोडक्शन में कटौती से कच्चे तेल में तेजी आई है। कच्चे तेल का भाव 83 डॉलर के पार निकला है। वहीं गोल्ड के भाव में कंसोलिडेशन नजर आ रहा है ।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 17.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 27,405.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.40 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.72 फीसदी गिरकर 15,503.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 20,058.08 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 3,271.32 के स्तर पर दिख रहा है।