Get App

मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच Sensex-Nifty में कमजोरी, एक्सपर्ट्स को साइडवेज ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद

Stock market: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार की सलाह है कि निवेशकों को इस वोलैटिलिटी का इस्तेमाल अपने पोर्टफोलियो में फेरबदल करने के लिए करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बैंकिंग शेयरों का वैल्यूएशन अच्छा दिख रहा है। प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख के मुताबिक निफ्टी के 21,100 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 21,400 पर रजिस्टेंस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 10:58 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच Sensex-Nifty में कमजोरी, एक्सपर्ट्स को साइडवेज ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद
Stock market: बाजार विश्लेषकों का मानना है कि मंथली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन घरेलू बाजारों में साइडेवेज कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है

Market news: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच 25 जनवरी के शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही। विश्लेषकों का मानना है कि मंथली एफएंडओ एक्सपायरी के दिन घरेलू बाजारों में साइडवेज कंसेलीडेशन देखने को मिल सकता है। आज निफ्टी के लिए 21,000 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। सुबह 10:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 0.75 फीसदी गिरकर 70,518.27 पर दिख रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी 0.66 फीसदी फिसलकर 21,312.05 पर दिख रहा था।

प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख के मुताबिक निफ्टी के 21,100 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 21,400 पर रजिस्टेंस है। हालांकि, 21,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के नीचे जाने पर ट्रेंड और कमजोर हो जाएगा। जिससे गिरावट बढ़ सकती है।

रस्साकशी में FII-DII, इंडिया इंक के तीसरी तिमाही के स्कोरकार्ड ने बाजार को अब तक किया निराश

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में साइडवेज़ कंसेलीडेशन जारी रहने की उम्मीद है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के बीच रस्साकशी कॉर्पोरेट नतीजों के सीजन के तीसरे हफ्ते में भी जारी रहेगी। अब तक, इंडिया इंक के तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें