लगातार दूसरे दिन बिकवाली हावी, निफ्टी 11900 के पार रहा कायम

बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिली।

अपडेटेड Jun 13, 2019 पर 3:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। वीकली एक्सपायरी के पहले निफ्टी आज 11900 के पार बंद होने में कामयाब रहा लेकिन सेंसेक्स 39750 के नीचे फिसलकर बंद हुआ।

आज जेट एयरवेज रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ वहीं यस बैंक भी 5 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक नीचे से 338 अंक चढ़कर हरे में बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी के 12 में से 6 शेयरों में खरीदारी दिखी। आज निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में खरीदारी दिखी। जबकि  सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बिकवाली दिखी।

दिग्ग्ज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी टूटकर 14870 के करीब बंद हुआ है। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर 14475 के आसपास बंद हुआ है। कच्चे तेल में आज रिकवरी देखने को मिली जिसका असर तेल-गैस शेयरों पर पड़ा। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.2 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

बैंकिंग शेयरों में भी सुस्ती रही। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। वहीं प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बैंक शेयरों में सुस्ती के चलते बैंक निफ्टी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 30975 के करीब बंद हुआ है।

आईटी, ऑटो, मेटल और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है जबकि फार्मा और ऑटो इंडेक्स 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए है। हालांकि आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के फाइनेशियल सर्विसेस, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान मे बंद होने में कामयाब रहे है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.45 अंक यानी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 39741.36 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 7.85 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 11915 के करीब बंद हुआ है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।