Welspun Corp Share Price: स्टील पाइप मेकर के शेयरों में खरीद की सुनामी, ₹17200 करोड़ के ऑर्डर से 17% उछला

Welspun Corp Share Price: वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका के अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से पाइप्स की सप्लाई करनी है। इस ऑर्डर के बाद कंपनी की ग्लोबल ऑर्डर बुक 42,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 12:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Welspun Corp को मिले इस ऑर्डर को वित्त वर्ष 2028 और 2029 के बीच पूरा करना है।

स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में 21 अगस्त को बंपर उछाल है। दिन में शेयर की कीमत BSE पर पिछले बंद भाव से करीब 17 प्रतिशत तक उछली। इसके साथ ही शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 2,343.35 रुपये क्रिएट किया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 61500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। दरअसल एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसे अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह करीब 1.8 अरब डॉलर (17,200 करोड़ रुपये) का है। वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका के अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से पाइप्स की सप्लाई करनी है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑर्डर को वित्त वर्ष 2028 और 2029 के बीच पूरा करना है। इस ऑर्डर के मिलने के बाद वेलस्पन कॉर्प की ग्लोबल ऑर्डर बुक 4.4 अरब डॉलर (42,100 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है।

Welspun Corp का शेयर 6 महीनों में 200 प्रतिशत मजबूत


कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत एक महीने में 44 प्रतिशत, 3 महीनों में 76 प्रतिशत और 6 महीनों में 199 प्रतिशत उछली है। 2 साल में शेयर 225 प्रतिशत, 3 साल में 639 प्रतिशत और 5 साल में 2000 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। जून 2026 के आखिर तक वेलस्पन कॉर्प में प्रमोटर्स के पास 49.73 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

मारुति, हुंडई के बाद अब Tata Motors PV का ऐलान, 1 सितंबर से ₹25000 तक बढ़ाएगी कारों की कीमतें

Welspun Corp की वित्तीय सेहत

कंपनी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,567.22 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 115.84 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 4.39 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 8,299.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1,013.52 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 38.47 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।