West Asia Crisis : फंडामेंटल नजरिए से बढ़ते ऊर्जा जोखिमों को देखते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज भारतीय इक्विटी को लेकर सतर्क हो गए हैं। नोमुरा ने भारतीय मार्केट को डाउनग्रेड किया है। साल अंत तक बेस केस में निफ्टी के लिए 24,900 का लक्ष्य रखा है। साथ ही,अर्निंग अनुमान भी घटाया है। इसने अर्निंग्स के अनुमान में भी 7.5% की कटौती की है। ब्रोकरेज का कहना है कि क्रूड में तेजी रही तो अर्निंग्स में और 10–15% डाउनसाइड संभव है।
