Stock in Focus: फटाफट बेचकर निकल लें यह शेयर! तेज ग्रोथ के बावजूद इस कारण ब्रोकरेज बेयरेश

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जिसने महज 8 महीने में निवेशकों के पैसे आधे से अधिक कम कर दिए। फिर डेढ़ ही महीने में निचले स्तर से करीब 27% की रिकवरी तो आई लेकिन घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज इसे लेकर बेयरेश है। मौजूदा लेवल से यह अभी नीचे फिसल सकता है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और ब्रोकरेज फर्म के बेयरेश रुझान की वजह

अपडेटेड May 10, 2026 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि Westlife Foodworld का एक्सपेंशन और एग्जीक्यूशन मजबूत बना हुआ है लेकिन मांग में रिकवरी अभी भी इतनी पर्याप्त नहीं है कि यह इसकी अर्निंग्स क्वालिटी को बेहतर तरीके से सुधार सके।

Westlife Foodworld Shares: देश में मैकडोनाल्ड (McDonald) के रेस्टोरेंट्स चलाने वाली वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया। महज 8 ही महीने में इसने निवेशकों के पैसों को आधे से अधिक घटा दिया। निचले स्तर से इसने करीब डेढ़ ही महीने में करीब 27% की रिकवरी की लेकिन आगे इसकी चाल कैसी रह सकती है, इसे लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का रुझान बेयरेश है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का शेयर मौजूदा लेवल से करीब 11% टूट सकता है। अभी की बात करें तो शुक्रवार 8 मई को बीएसई पर यह 0.54% की बढ़त के साथ ₹504.75 पर बंद हुआ था।

Westlife Foodworld पर क्यों है ब्रोकरेज बेयरेश?

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड का एक्सपेंशन और एग्जीक्यूशन मजबूत बना हुआ है लेकिन मांग में रिकवरी अभी भी इतनी पर्याप्त नहीं है कि यह इसकी अर्निंग्स क्वालिटी को बेहतर तरीके से सुधार सके। गेस्ट काउंट और डाइन-इन ट्रेंड्स में सुधार दिखा है लेकिन ग्रोथ की वजह मुख्य रूप से किफायती दरों पर आधारित इनीशिएटिव्स और नेटवर्क विस्तार रही तो SSSG (सेम-स्टोर-सेल्स-ग्रोथ) 1.5% के लेवल पर बनी हुई है।


ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि वैल्यू, ओमनीचैनव इंटीग्रेशन और स्टोर्स की संख्या फटाफट बढ़ाने पर मैनेजमेंट के जोर से रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है लेकिन तगड़े कॉम्पटीशन, ग्रोथ के लिए लगातार निवेश और खपत के अस्थिर माहौल से मार्जिन बढ़ने की रफ्तार सुस्त रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि ऑपरेटिंग मोर्चे पर कंपनी स्थिर है और दक्षिण के बाजारों में भी शुरुआती रिकवरी दिख रही है लेकिन इसकी तुलना में वैल्यूएशन आगे दिख रहा है। ऐसे समय में ब्रोकरेज फर्म ने इसे रिड्यूस रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹450 पर फिक्स किया है।

एक साल में कैसी रही वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों की चाल?

वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है और महज 8 महीने में ही इसने निवेशकों के पैसों को आधे से अधिक घटा दिया था। पिछले साल 9 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹814.60 पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 ही महीने में यह 51.10% टूटकर 23 मार्च 2026 को ₹398.35 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

South Indian Bank में कितना दम? Q4 के धमाकेदार रिजल्ट के बाद किस भाव तक चढ़ेगा शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।