Get App

शेयर बाजार खुलने से पहले आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति

निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 17066-17159 के स्तर पर जबकि उसके बाद और ऊपर बड़ा रेजिस्टेंस 17229-17277/305 पर नजर आ रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 9:40 AM
शेयर बाजार खुलने से पहले आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति
निफ्टी में पहला बेस 16910-16851 के जोन में नजर आ रहा है और उसके बाद बड़ा बेस 16790-16757 के जोन में दिखाई दे रहा है

शेयर बाजार में आज सितंबर वायदा सीरीज की मंथली एक्सपायरी का दिन है। CNBC आवाज़ ने निफ्टी की एक्सपायरी पर एक पोल कराया था। इस पोल में शामिल 70% एक्सपर्ट्स की राय ये रही कि आज निफ्टी की एक्सपायरी 17000 से 17200 के बीच कट सकती है।

भारतीय बाजारों के लिए आज के लिए निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार में आज निफ्टी में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स के लिए ट्रेडिंग रणनीति साझा की है। उन्होंने कहा कि आज निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 17066-17159 के स्तर पर नजर आयेगा। जबकि उसके बाद और ऊपर बड़ा रेजिस्टेंस 17229-17277/305 पर नजर आयेगा यानी कि ऊपर जाने पर निफ्टी इन लेवल्स पर अटकता नजर आयेगा।

निफ्टी में पहला बेस 16910-16851 के जोन में नजर आ रहा है। वहीं इसमें बड़ा बेस 16790-16757 के जोन में दिखाई दे रहा है यानी कि यदि निफ्टी में गिरावट आई तो निफ्टी को इन लेवल्स पर सपोर्ट मिलता दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें