आज शेयर बाजार खुलने से पहले निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो आपकी ट्रेडिंग रणनीति

निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 17110-17156 के स्तर पर जबकि उसके बाद और ऊपर बड़ा रेजिस्टेंस 17233-17286/305 पर नजर आ रहा है

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी में पहला बेस 16903-16881 के जोन में नजर आ रहा है और उसके बाद बड़ा बेस 16821-16751 के जोन में दिखाई दे रहा है

आज भी शेयर बाजार में ग्लोबल संकेत टेंशन बढ़ाने वाले नजर आ रहे हैं। SGX NIFTY करीब 175 प्वाइंट नीचे नजर आ रहा है। एशिया के बाजार भी 2 परसेंट तक लुढ़क गये हैं। कल DOW और S&P 500 भी साल के नए LOW पर बंद हुए थे। इधर चीन की करेंसी 14 साल के निचले स्तरों पर फिसल गई है।

भारतीय बाजारों के लिए आज के लिए निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार में आज निफ्टी में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स के लिए ट्रेडिंग रणनीति साझा की है। उन्होंने कहा कि आज निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 17110-17156 के स्तर पर नजर आयेगा। जबकि उसके बाद और ऊपर बड़ा रेजिस्टेंस 17233-17286/305 पर नजर आयेगा यानी कि ऊपर जाने पर निफ्टी इन लेवल्स पर अटकता नजर आयेगा।


निफ्टी में पहला बेस 16903-16881 के जोन में नजर आ रहा है। वहीं इसमें बड़ा बेस 16821-16751 के जोन में दिखाई दे रहा है यानी कि यदि निफ्टी में गिरावट आई तो निफ्टी को इन लेवल्स पर सपोर्ट मिलता दिखेगा।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। FIIs के आंकड़े बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। निफ्टी में बिकवाली की रणनीति अपनाएं। इसमें 17156-233 तक उछाल आये तो बिकवाली करें। इसमें 200 DEMA जोन 16881 पर शॉर्ट ट्रेड्स की समीक्षा करें। इसमें 200 DEMA से एक पुलबैक दिख सकता है। अगर 200 DEMA टूटा तो 16751 भी संभव है। बाजार में DIIs खरीदारी कर रहे हैं लिहाजा इंट्राडे में उछाल संभव है।

बैंक निफ्टी पर आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 38710-38910 के जोन में नजर आ रहा है। उसके बाद बड़ा रेजिस्टेंस 39070-39261 के जोन में दिख रहा है यानी कि तेजी आने पर ये इन लेवल्स पर अटकता हुआ दिखाई दे सकता है।

बैंक निफ्टी में पहला बेस 38040-37875 के जोन में नजर आ रहा है जबकि बड़ा बेस 37637-37410 के जोन में दिखाई दे रहा है। इसका मतलब ये हैं कि इसमें गिरावट आने पर इसमें इन लेवल्स पर सपोर्ट मिल सकता है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी कल 50 DEMA के नीचे फिसल गया था। ट्रेडिंग की बात करें तो इसमें 39040-39261 के ऊपर निकलने तक बिकवाली करनी चाहिए। इसमें शुरुआती कारोबार में 38000 का स्तर अहम होंगे।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।