Get App

Nifty और Bank Nifty में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, इनमें क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी-जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 41466-41590 पर दिख रहा है। उसके बाद 141740-41910 पर बड़ा रजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 41040-40870 पर और दूसरा बड़ा बेस 40710-40560 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 9:51 AM
Nifty और Bank Nifty में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, इनमें क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी-जानें एक्सपर्ट की राय
निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17972-18016 पर दिख रहा है। उसके बाद 18098-18132/18172 पर बड़ा रजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 17910-17854 पर और दूसरा बड़ा बेस 17810-17766 पर है

शुक्रवार 28 अक्टूबर को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। आखिरी कारोबारी घंटे में आई खरीदारी के दम पर पिछले कारोबारी दिन बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों और एचडीएफसी ट्विन्स से बाजार को सपोर्ट मिला था। Sensex 200 अंकों की बढ़त के साथ 59960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 17787 के स्तर पर बंद हुआ था। दिग्गजों के विपरीत छोटे-मझोले शेयर पिछले कारोबारी दिन दबाव में नजर आए थे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी में गिरावट से भी बुल्स के लिए माहौल सुधरता दिखा था। आज बाजार कैसा रहेगा। निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स अहम होंगे। इसमें कहां ट्रेड लेना चाहिए। निफ्टी और निफ्टी बैंक पर क्या स्ट्रैटेजी होनी चाहिए, एक्सपर्ट से जानते हैं-

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17972-18016 पर दिख रहा है। उसके बाद 18098-18132/18172 पर बड़ा रजिस्टेंस है। इसके लिए पहला बेस 17910-17854 पर और दूसरा बड़ा बेस 17810-17766 पर है। बाजार में आज बड़ा गैप-अप संभव है। 18000 अब अहम स्तर साबित होगा। शुक्रवार को साफ तौर पर 17710 के ऊपर खरीदारी की राय दी थी। FIIs के कैश के आंकड़े अच्छे हैं। निफ्टी कॉल राइटर्स के 7800-18000 के जोन के ऊपर खुलेगा। पिछले स्विंग हाई 17854-17810 के ऊपर टिकना अहम है। रिलायंस की चाल पर भी आज नजर रखें। पोजिशनल ट्रेडर्स को गैप-अप से फायदा मिलेगा। डे ट्रेडर पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी करें। 18000-17900 में पुट राइटिंग दिखे तो 18016 के ऊपर खरीदें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें