Get App

बायोकॉन, एयू एसएफबी, सोना बीएलडब्ल्यू, KPIT टेक्नोलॉजी पर पैसा कमाने की क्या हो रणनीति, जानें एनालिस्ट्स की राय

BIOCON पर एचएसबीसी ने रिड्यूस रेटिंग के साथ कवरेज शुरू करके इसका टारगेट 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एचएसबीसी के मुताबिक अमेरिका में Eylea के बायोसिमिलर के लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। Yesafili का लॉन्च कानूनी लड़ाई के चलते अटका हुआ था। Yesafili का समय से लॉन्च होना कंपनी के लिए अहम होगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 12:26 PM
बायोकॉन, एयू एसएफबी, सोना बीएलडब्ल्यू, KPIT टेक्नोलॉजी पर पैसा कमाने की क्या हो रणनीति, जानें एनालिस्ट्स की राय
KPIT TECHNOLOGY पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इस शेयर का लक्ष्य घटाकर 1900 रुपये तय किया है

सोना बीएलडब्ल्यू (Sona BLW) एस्कॉर्ट्स कुबोटा का रेलवे इक्विपमेंट कारोबार खरीदेगी। Sona BLW 1600 करोड़ में स्कॉर्ट्स कुबोटा से कारोबार खरीदेगी। वहीं सालाना आधार पर Sona BLW का Q2 में मुनाफा 124.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 143.6 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 787.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 922.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी के नतीजों और डील के बाद जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। दूसरी तरफ US में Eylea के बायोसिमिलर के लॉन्च के संबंध में बायोकॉन के पक्ष में कोर्ट का फैसला आने से इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है। एचएसबीसी ने इस स्टॉक पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके साथ ही एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और KPIT टेक्नोलॉजी पर ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी राय प्रकट की है। जानते हैं किस स्टॉक में दांव लगाने से हो सकती है कमाई-

JPMORGAN ON SONA BLW

जेपी मॉर्गन ने सोनो बीएलडब्ल्यू पर न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 640 रुपये तय किया है। Q2 में आय, EBITDA अनुमान से 3/10% कमजोर रहा। कंपनी के रेलवे कंपोनेंट्स में एंट्री करने से रेवन्यू अनुमान से कम रहा। इलेक्टिक व्हीकल्स में रेवन्यू ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए ऑर्डरबुक की मजबूती कायम रही लेकिन Non-EV रेवन्यू ग्रोथ कमजोर रही। कंपनी की कमजोर ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए FY25-27 के EPS पूर्वानुमानों में 7-10% की कटौती की गई है।

HSBC ON BIOCON

एचएसबीसी ने बायोकॉन पर रिड्यूस रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिका में Eylea के बायोसिमिलर के लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के फैसले से इसके लॉन्च का रास्ता साफ हो गया है। Yesafili का लॉन्च कानूनी लड़ाई के चलते अटका हुआ था। इसके बाद Yesafili का समय से लॉन्च होना कंपनी के लिए अहम माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें