Multibagger Stocks: स्मार्ट ग्रिड, गैस और इलेक्ट्रिसिटी जैसी मीटरिंग सर्विस देने वाली कंपनी जीनस पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures) का शेयर निवेशकों के लिए शानदार निवेश साबित हुआ है। इस महीने इसने 29 फीसदी रिटर्न दिया है तो 11 महीने में यह 148 फीसदी उछलकर एक साल के निचले स्तर से उछलकर पिछले हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। वहीं लॉन्ग टर्म में तो इसने 46 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया। इस प्रकार 75 पैसे के इस पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने निवेशकों को तेजी से करोड़पति बना दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक अभी भी इसमें काफी दम है और यह मौजूदा लेवल से करीब 13 फीसदी ऊपर उछल सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 163.25 रुपये (Genus Power Share Price) पर बंद हुए हैं।
75 पैसे के Penny Stock ने बनाया करोड़पति
जीनस पावर के शेयर 18 जुलाई 2003 को महज 75 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 163.75 रुपये पर है यानी कि 20 साल में इसने निवेशकों को महज 46 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही बंपर रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी इसने अच्छी कमाई कराई है।
पिछले साल 8 अगस्त 2022 को यह 72.55 रुपये के भाव पर था जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद महज 11 महीने में यह करीब 148 फीसदी उछलकर पिछले हफ्ते 6 जुलाई 2023 को 179.80 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और फिलहाल इस हाई से यह करीब 9 फीसदी डिस्काउंट पर है।
Genus Power में अब आगे क्या है रुझान
जीनस पावर ने 15 फीसदी हिस्सेदारी के बदले में 520 करोड़ रुपये के निवेश और एक एसपीवी (स्पेशल पर्पज वेईकल) सेट अप करने के लिए जीआईसी से एक डील किया है। इस एसपीवी में जीआईसी की हिस्सेदारी 74 फीसदी और जीनस के पास 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इससे जीनस करीब 30 हजार करोड़ रुपये के स्मार्ट मीटर के लिए बोली लगा सकेगी।
इसके अलावा घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि जीनस को चिप सप्लाई की दिक्कतें कम होने और इसकी कीमतें होने से फायदा मिलेगा। ब्रोकरेज का अनुमान है कि मजबूत ऑर्डर बैकलॉग और इसे पूरा करने में तेजी के दम पर वित्त वर्ष 2023-25 में इसका रेवेन्यू 6 गुना और रेवेन्यू 74 फीसदी की CAGR से बढ़ेगा। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसे 185 रुपये के टारगेट पर निवेश की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।