Get App

Multibagger Stocks: 75 पैसे के शेयर ने फटाफट बना दिया करोड़पति, अब भी एक्सपर्ट्स को दिख रहा दम

Multibagger Stocks: महज 75 पैसे के शेयर ने फटाफट रॉकेट की स्पीड से निवेशकों को करोड़पति बनाया है। लॉन्ग टर्म के साथ-साथ शॉर्ट टर्म में भी यह शेयर निवेशकों के लिए शानदार निवेश साबित हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी भी इसकी तेजी का दम बाकी है और मौजूदा लेवल पर निवेश कर शानदार कमाई कर सकते हैं। क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 11:41 PM
Multibagger Stocks: 75 पैसे के शेयर ने फटाफट बना दिया करोड़पति, अब भी एक्सपर्ट्स को दिख रहा दम
Genus Power के शेयर 18 जुलाई 2003 को महज 75 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 163.75 रुपये पर है यानी कि 20 साल में इसने निवेशकों को महज 46 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है।

Multibagger Stocks: स्मार्ट ग्रिड, गैस और इलेक्ट्रिसिटी जैसी मीटरिंग सर्विस देने वाली कंपनी जीनस पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures) का शेयर निवेशकों के लिए शानदार निवेश साबित हुआ है। इस महीने इसने 29 फीसदी रिटर्न दिया है तो 11 महीने में यह 148 फीसदी उछलकर एक साल के निचले स्तर से उछलकर पिछले हफ्ते रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। वहीं लॉन्ग टर्म में तो इसने 46 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया। इस प्रकार 75 पैसे के इस पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने निवेशकों को तेजी से करोड़पति बना दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक अभी भी इसमें काफी दम है और यह मौजूदा लेवल से करीब 13 फीसदी ऊपर उछल सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 163.25 रुपये (Genus Power Share Price) पर बंद हुए हैं।

75 पैसे के Penny Stock ने बनाया करोड़पति

जीनस पावर के शेयर 18 जुलाई 2003 को महज 75 पैसे में मिल रहे थे। अब यह 163.75 रुपये पर है यानी कि 20 साल में इसने निवेशकों को महज 46 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लॉन्ग टर्म में ही बंपर रिटर्न दिया है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी इसने अच्छी कमाई कराई है।

पिछले साल 8 अगस्त 2022 को यह 72.55 रुपये के भाव पर था जो एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद महज 11 महीने में यह करीब 148 फीसदी उछलकर पिछले हफ्ते 6 जुलाई 2023 को 179.80 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और फिलहाल इस हाई से यह करीब 9 फीसदी डिस्काउंट पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें