Tata Consumer Share Price: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े हैं। आज की तेजी के साथ इस साल टाटा कंपनी के शेयरों ने इस साल 16 फीसदी से अधिक रिटर्न निवेशकों को दे दिया है। इसके शेयरों में आज जो तेजी है, वह वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के रुझान पर है जिसने इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है। इसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 8.23 फीसदी उछलकर 1073.55 रुपये पर पहुंच गए। आज बीएसई पर यह 6.87 फीसदी की बढ़त के साथ 1060.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
