अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
बड़ा सवाल: ये 25,000 की दीवार टूटेगी क्या?2 दिन निफ्टी 25,000 के ऊपर गया लेकिन बंद नहीं हो पाया। एक उम्मीद थी कि गैपअप के साथ आज ये दीवार टूटेगी। लेकिन आज तो गैपडाउन हो रहा है। कल निफ्टी ने एक inside day ((Show candles)बनाया। पिछले 2 दिनों का निचला स्तर अब सबसे अहम रहेगा। निफ्टी का 20 DEMA भी 24,800 पर मौजूद है। गैपडाउन ग्लोबल कारणों से है, लेकिन हम अपनी चाल चल रहे हैं। एक बार तो गैपडाउन के बाद शायद खरीदारी आ जाए। 24,900 के आसपास लेकर, 24,800 का SL लॉजिकल ट्रेड होगी। अगर SL लगा तो बदकिस्मती लेकिन ट्रेड तो आज यही है।
बाजार: आज के संकेत
आज बाजारों के लिए दो एक्सपायरी के बीच का सेशन है। आम तौर पर, बुधवार को हमारे यहां ट्रेंडिंग डे होता है। पहले घंटे का निचला स्तर बचाना आज काफी अहम होगा। पहले घंटे का निचला स्तर बचा और अगर 25,000 पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब सारी नजरें GST GoM बैठक पर होगी। अगले 2 दिनों में GST की स्थिति थोड़ी और साफ होगी। एशियाई बाजारों में गिरावट जापान के डाटा से है। जापान का जुलाई एक्सपोर्ट 2.6% गिरा, अभी तो टैरिफ का असर हुआ भी नहीं, लेकिन हमारे बाजार पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं होना चाहिए। IT सेक्टर वैसे ही थोड़ी परेशानी में है। रक्षा सेक्टर के लिए आज बड़ी खबर है।
बाजार: क्या हो रणनीति?
बाजार शायद अब एक बेस बना चुका है। 24,300-24,350 पर शायद बॉटम बन गया हो। अब सवाल ये है कि 20 DEMA बचेगा या नहीं। अगर निफ्टी 24,800 के नीचे फिसला तो बाजार में रिस्क बढ़ेगा। 24,800 के नीचे 24,350 दोबारा टेस्ट होने का रिस्क होगा, लेकिन बेस केस होगा कि बाजार अब अपट्रेंड में है। जब तक 20 DEMA बरकरार है, अपनी रणनीति को “Buy on dips” रखें। चुनिंदा शेयरों शानदार मोमेंटम में हैं। अपने मुनाफे को बने रहना सीखिए। 2 उदाहरण देखते हैं: हीरो मोटो और Paytm। दोनों F&O शेयर हैं और देखिए कैसे शानदार रिटर्न मिले। घाटे को जल्दी काटें और मुनाफे को ट्रेलिंग SL के साथ कैरी करें।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,850-24,900 (पिछले दो दिनों का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,750-24,800 (20 DEMA) पर रहा। बड़ा रजिस्टेंस 25,000-25,050 (पिछले दो दिनों का high) है। अगर 25,050 पार हुआ तो 25,200 भी संभव है। 24,800 के स्टॉप लॉस के साथ गिरावट पर खरीदारी पहला ट्रेड होगा। 24,875-24,925 खरीदारी का सबसे अच्छा जोन होगा।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
HDFC बैंक ने फिर से अंडरपरफॉर्म करना शुरू किया। बैंक निफ्टी कल 20 DEMA के करीब बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने lower high और lower low बनाया। पहला सपोर्ट 55,600-55,650 (पिछले दो दिनों का low) पर रहा। बड़ा सपोर्ट 55,400-55,500 (ऑप्शंस जोन) पर जबकि पहला रजिस्टेंस 55,950-56,150 (पिछले दो दिनों का high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 56,400-56,600 (चार्ट आधारित) पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।