Get App

आज मार्केट क्लोजिंग तक Nifty और बैंक निफ्टी पर कहां लगाये दांव, जानें IDBI Capital का नजरिया

Nifty पर राय देते हुए IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने कहा कि निफ्टी पर व्यू पॉजिटिव है। बाजार में जिस हिसाब से सेक्टर रोटेशन हो रहा है आईटी में जैसा मूव दिख रहा है। उस लिहाज हमें लगता है कि आज ये कैश में 24600 का लेवल पार कर जायेगा। अगर आज वोलैटिलिटी के चलते निफ्टी में थोड़ा करेक्शन भी देखने को मिलता है तो भी इसमें लॉन्ग पोजीशन बांध सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 1:55 PM
आज मार्केट क्लोजिंग तक Nifty और बैंक निफ्टी पर कहां लगाये दांव, जानें IDBI Capital का नजरिया
Philip Carbon पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 500 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: -बाजार में फिलहाल तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के कारोबार करते नजर आये। निफ्टी बैंक में तेजी दिख रही है। मिडकैप, स्मॉलकैप में भी मजबूती देखने को मिल रही है। मिडकैप के स्टॉक्स की बात करें तो ऑयल एंड गैस सेक्टर के कैस्ट्रोल, आईजीएल, एमजीएल और जीएसपीएल के शेयरों की चमक बढ़ी है। आईटी सेक्टर के टाटा ELXSI, एक्सिसकेड्स और केपीआईटी टेक के शेयर तेजी में कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फार्मा शेयरों में डिविस लैब, अजंता फार्मा, आरती फार्मा और RPG LIGE के शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ प्रेस्टीज एस्टेट, गोदरेज प्रॉपर्टीज, शोभा और ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल की निफ्टी पर राय

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में निफ्टी पर व्यू पॉजिटिव ही रहेगा। जिस तरह पिछल 2-3 दिनों से इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। हमारा पहला टारगेट 24600 के करीब था। यहां पुलबैक की रैली आ सकती है। लेकिन जिस हिसाब से सेक्टर रोटेशन हो रहा है आईटी में जैसा मूव दिख रहा है। उस लिहाज हमें लगता है कि आज ये कैश में 24600 का लेवल पार कर जायेगा। वहीं शॉर्ट टर्म में 25000 या 25100 जो पिछला रेजिस्टेंस जोन उसको छूता नजर आ रहा है। अगर आज वोलैटिलिटी के चलते निफ्टी में थोड़ा करेक्शन भी देखने को मिलता है तो भी इसमें लॉन्ग पोजीशन बांध सकते हैं। इसमें कुल मिलाकर हमारा व्यू पॉजिटिव ही बना रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें