Get App

NIfty 35000 अंक पर पहुंचेगा, इन सेक्टर का होगा सबसे ज्यादा योगदान

Indiacharts के फाउंडर और मार्केट एक्सपर्ट रोहित श्रीवास्तव का मानना है FMCG और फार्मा जैसे डिफेंसिव शेयर पिछले 10 साल में मार्केट लीडर रहे, लेकिन अब ये पिछड़ गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 6:49 PM
NIfty 35000 अंक पर पहुंचेगा, इन सेक्टर का होगा सबसे ज्यादा योगदान
Rohit Srivastava ने कहा कि साफ-सुथरी बैलेंस शीट और कम एनपीए वाले बैंकों के शेयरों की परफॉर्मेंस बेहतर रहने की उम्मीद है।

शेयर बाजार ने हाल ही अपने रिकॉर्ड लेवल को छुआ है। ऐसे में Indiacharts के फाउंडर और मार्केट एक्सपर्ट रोहित श्रीवास्तव का मानना है कि डिफेंस, कैपिटल गुड्स, मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर के शेयरों की कीमतों में तेजी बनी रहेगी। Moneycontrol को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'FMCG और फार्मा जैसे डिफेंसिव शेयर पिछले 10 साल में मार्केट लीडर रहे, जबकि अब ये पिछड़ गए हैं। यह बदलाव 2020-21 में हुआ। अब मार्केट लीडर के तौर पर नए सेक्टर उभरकर सामने आए हैं और यही बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'

सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) में आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी कर रही है। वित्त वर्ष 2024 के बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर के मद में 37.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी की गई और इसके लिए 10,00,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, इंडस्ट्रियल कंपनियों के ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। फॉरेन ब्रोकिंग फर्म जेफरीज के मुताबिक, इन कंपनियों के ऑर्डर में सालाना आधार पर 15 पर्सेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोरोना महामारी से पहले यह ग्रोथ महज 5 पर्सेंट थी। HAL, L&T और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे शेयरों में साल 2020 के निचले लेवल से 200-400 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी हुई है।

Indigo Share Price: रिकॉर्ड डील पर इंडिगो की रिकॉर्ड उड़ान, अब निवेश के लिए रखें यह स्ट्रैटेजी

क्या वैल्यूएशन सही हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें