Indigo Share Price: रिकॉर्ड डील पर इंडिगो की रिकॉर्ड उड़ान, अब निवेश के लिए रखें यह स्ट्रैटेजी

Indigo Share Price: इंडिगो (Indigo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InteGlobe Aviation) ने भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है। इसके चलते एक दिन बाद आज इंडिगो के शेयरों ने भी शानदार उड़ान भरी है। कमजोर मार्केट में भी यह उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। निवेश को लेकर ब्रोकरेज ने यह सुझाव दिया है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
Indigo की पैरेंट कंपनी ने 500 विमानों का ऑर्डर दिया है जो एविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इंडिगो को ये नए जहाज 2030 से 2035 के बीच मिलेंगे और इसकी कुल वैल्यू करीब 5 हजार करोड़ रुपये की है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Indigo Share Price: इंडिगो (Indigo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InteGlobe Aviation) ने भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है। इसके चलते एक दिन बाद आज इंडिगो के शेयरों ने भी शानदार उड़ान भरी है। आज यह बीएसई पर 0.23 फीसदी के उछाल के साथ 2438.35 रुपये (Indigo Share Price) पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह ढाई फीसदी से अधिक उछलकर 2499.95 रुपये पर पहुंच गया था। यह इसका रिकॉर्ड हाई है। एक साल में यह 65 फीसदी ऊपर चढ़ा है। पिछले साल 20 जून 2022 को यह एक साल के निचरे स्तर 1,513.30 रुपये पर था।

    Indigo ने क्या दिया है ऑर्डर

    इंडिगो की पैरेंट कंपनी ने 500 विमानों का ऑर्डर दिया है जो एविएशन हिस्ट्री का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इंडिगो को ये नए जहाज 2030 से 2035 के बीच मिलेंगे और इसकी कुल वैल्यू करीब 5 हजार करोड़ रुपये की है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी के ए320 नियो, ए321 नियो और ए321 एक्सएलआर एयरक्रॉफ्ट मॉडल मिलेंगे। इंडिगो के सीईओ पीटल एल्बर्स का कहना है कि 2030 के आखिरी तक इसके बेड़े में 600 विमान हो जाएंगे। अभी इसके बेड़े में 304 विमान हैं। इससे पहले इंडिगो ने 480 विमानों का ऑर्डर दिया था जो वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2030 के बीच इसे मिल जाएगा।

    विमानों के खरीद की सबसे बड़ी डील, 500 प्लेन खरीदेगी IndiGo


    निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय

    वैश्विक रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म मॉर्गन स्टैनले (Morgan Stanley) इंडिगो के तगड़े ऑर्डर को लेकर काफी उत्साहित है। नए ऑर्डर को मिलाकर इसके करीब 1000 विमानों का ऑर्डर अभी पेंडिंग है। ब्रोकरेज के मुताबिक नियर टर्म में इसका मार्केट शेयर बढ़ेगा और मार्जिन में भी सुधार होगा। ब्रोकरेज ने इसे 3126 रुपये के टारगेट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। एक और ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना ​​है कि A320नियो के विमानों के जरिए इंडिगो को अपनी ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने और तेल पर खर्च घटाने में मदद मिलेगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।