Get App

Whirlpool of India Share Price: स्टॉक 7% भागा, क्या प्रमोटर सच में कर रही एग्जिट? कंपनी ने शेयर बाजारों को दिया जवाब

Whirlpool of India Share Pricie: हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रमोटर व्हर्लपूल मॉरीशस कंपनी में पूरी हिस्सेदारी बेचने वाली है। पिछले तीन सालों में व्हर्लपूल मॉरीशस की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से घटकर 39.76 प्रतिशत रह गई है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 4:32 PM
Whirlpool of India Share Price: स्टॉक 7% भागा, क्या प्रमोटर सच में कर रही एग्जिट? कंपनी ने शेयर बाजारों को दिया जवाब
जून 2026 के आखिर तक Whirlpool of India में प्रमोटर्स के पास 39.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

होम अप्लायंसेज कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर में 25 सितंबर को जमकर खरीद रही। दिन में शेयर में 12 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 959.60 रुपये के हाई तक गया। बाद में 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 918 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 11600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इससे पहले 23 सितंबर को शेयर में 20 प्रतिशत तेजी आई थी और अपर सर्किट लगा था। 24 सितंबर को शेयर 1 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ था। हाल ही में CNBC-Awaaz की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रमोटर व्हर्लपूल मॉरीशस कंपनी में पूरी हिस्सेदारी बेचने वाली है।

जून 2026 के आखिर तक व्हर्लपूल ऑफ इंडिया में प्रमोटर्स के पास 39.76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, संभावित खरीदारों में बड़े निवेशक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बनाने वाली एक बड़ी MNC कंपनी शामिल है। कहा गया था कि डील आखिरी दौर में है और आने वाले हफ्तों में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

प्रमोटर व्हर्लपूल मॉरीशस साल 2023 से ही व्हर्लपूल ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। पिछले साल इसने 11.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। पिछले तीन सालों में व्हर्लपूल मॉरीशस की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत से घटकर 39.76 प्रतिशत रह गई है।

BSE और NSE ने Whirlpool of India से मांगा था क्लैरिफिकेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें