हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 18350 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव है। मिडकैप भी फ्लैट कारोबार कर रहा है। मेटल शेयरों में आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 6 महीने के शिखर पर दिख रहा है। हिंडाल्को, हिंदुस्तान जिंक और नाल्को 2 से 5 फीसदी तक चढ़े हैं। मेटल शेयरों में आज हिंडाल्को जोरदार तेजी दिखा है। सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के बावजूद ये शेयर आज 11 बजे के आसपास 18.40 रुपए यानी 4.28 फीसदी की बढ़त के साथ 448.25 के स्तर पर दिख रहा था।