Get App

बाजार के लिए आज पहला घंटा क्यों है अहम? अगर 25,050 बचा तो जाने कहां तक तेजी होगी संभव

कल निफ्टी पर पहले 2 टारगेट हिट हुए, तीसरा नहीं। 25,165 और 25,215 हिट हुआ लेकिन 25,257 नहीं। कल ऊपरी स्तरों से हम 2 बार फिसले। पहली बार खरीदारी आई लेकिन दूसरी बार नहीं। दिन के उच्चतम स्तर से हम करीब 100 अंक नीचे बंद हुए। लेकिन जो भी हो, हमने चौथे दिन दिन higher high और low बनाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2025 पर 9:02 AM
बाजार के लिए आज पहला घंटा क्यों है अहम? अगर 25,050 बचा तो जाने कहां तक तेजी होगी संभव
निफ्टी बैंक के लिए 56,000-56,500 की एक रेंज है। 56,050-56,200 तक की रेंज में खरीदारी करें।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल निफ्टी पर पहले 2 टारगेट हिट हुए, तीसरा नहीं। 25,165 और 25,215 हिट हुआ लेकिन 25,257 नहीं। कल ऊपरी स्तरों से हम 2 बार फिसले। पहली बार खरीदारी आई लेकिन दूसरी बार नहीं। दिन के उच्चतम स्तर से हम करीब 100 अंक नीचे बंद हुए। लेकिन जो भी हो, हमने चौथे दिन दिन higher high और low बनाया । आज देखते हैं, बाजार कैसे रिएक्ट करता है। आज कुछ तिमाही अपडेट खराब हैं। टाइटन और गोदरेज कंज्यूमर के फीके अपडेट हैं। अगर कल के लो के नीचे सेटल हो तो लॉन्ग सौदों से बाहर हो जाएं।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत है FIIs की खरीदारी की है। FIIs ने कैश और F&O दोनों में खरीदारी की है। 9 सितंबर के बाद सबसे बड़ी खरीदारी FIIs ने कैश में `1441 Cr और इंडेक्स फ्यूचर्स में `1549 Cr की खरीदारी की। निफ्टी फ्यूचर्स में भी शॉर्ट कवरिंग के पहले संकेत दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें