Pharma stocks: अमेरिका में बायोसिक्योर एक्ट (Biosecure Act) को मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार 19 दिसंबर को भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कई दवा कंपनियों के शेयर 5 प्रतिशत तक उछल गए। सुबह 11:15 बजे के आसपास निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.65% की तेजी के साथ 22,704.30 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 1.35% से ज्यादा चढ़कर 22,863 के स्तर तक भी पहुंच गया था।
