Get App

शेयर मार्केट में इन 4 कारणों से तेज गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी भी नहीं बचा पाया 24500 का लेवल

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 15 को तेज गिरावट देखी गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 568.40 अंक या 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 80,762.16 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी निफ्टी 172.45 अंक टूटकर 24,500 के नीचे पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले निवेशक आज के कारोबार में सतर्क दिखाई दिए

Vikrant singhअपडेटेड May 15, 2025 पर 12:07 PM
शेयर मार्केट में इन 4 कारणों से तेज गिरावट, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी भी नहीं बचा पाया 24500 का लेवल
Share Market Falls: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले निवेशक सतर्क दिखाई दिए

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 15 को तेज गिरावट देखी गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 568.40 अंक या 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 80,762.16 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी निफ्टी 172.45 अंक टूटकर 24,500 के नीचे पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले निवेशक आज के कारोबार में सतर्क दिखाई दिए। जिसके चलते बाजार में जमकर बिकवाली देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, आईटी और FMCGs शेयरों में देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे-

1. जेरोम पॉवेल के भाषण पर नजरें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के आज के भाषण से पहले निवेशक सतर्क दिखाई दिए। बाजार में यह उम्मीद की जा रही थी कि पॉवेल के बयान से भविष्य में ब्याज दरों के रुख के बारे में कोई महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं, खासकर जब फेड ने पिछले सप्ताह ब्याज दरों को स्थिर रखा था। निवेशकों को डर है कि अगर पॉवेल का भाषण 'हॉकिश' (कठोर) स्वर में होता है, तो इससे ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें