Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में एक दिन की राहत के बाद आज 6 मार्च को फिर से गिरावट लौट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,100 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,500 के नीचे चला गया। पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजारों से कमजोर संकेत और एशियाई बाजारों में सुस्ती के कारण भी निवेशकों का भरोसा कम हुआ।
