Share Market Rally: जैसा कि अनुमान जताया जा रहा था, भारतीय शेयर बाजारों में आज 11 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ट्रंप के टैरिफ पर अस्थायी रोक और भारत-अमेरिका के बीच समझौत की उम्मीद से निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,472.2 अंक उछलकर 75,319.35 के स्तर पर पहुंच गया, जो कि 1.99% की बढ़त दिखाता है। वहीं निफ्टी ने 475.3 अंकों की छलांग लगाकर 22,874.45 के स्तर को छू लिया, जो 2.12% की तेजी है। अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, सिप्ला, JSW स्टील और टाटा मोटर्स जैसे शेयर 5% तक उछल गए।
