Share Market Rally: बैंकिंग शेयरों ने भरी चाबी, Sensex डे-लो से भागा 750 प्वाइंट्स ऊपर, 5 वजहों से Nifty 25400 के करीब

Share Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार वापसी की। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 750 प्वाइंट्स रिकवर हो गया तो निफ्टी 25400 के करीब पहुंच गया। जानिए मार्केट में इस तेजी की पांच वजह और मार्केट में घबराहट कितनी है

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 10:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 11 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 772.75 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 81,879.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 210.40 प्वाइंट्स यानी 0.84% के उछाल के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ था।

Share Market Rally: कच्चे तेल की नरमी और विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से मार्केट ने निचले स्तर से वापसी की। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी भी 25150 के नीचे से रिकवर होकर 25400 के करीब पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक है और स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में करीब 1% की बढ़त है तो स्मॉलकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी है। मार्केट में डर कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX फिलहाल 1.99% की गिरावट के साथ 17.21 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका बढ़ना तो फिसलने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:08 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 402.15 प्वाइंट्स यानी 0.49% की बढ़त के साथ 82,281.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 113.45 प्वाइंट्स यानी 0.45% की मजबूती के साथ 25,368.50 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 303.25 प्वाइंट्स गिरकर 81,576.15 तक आया था, जिससे 749.46 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 82,325.61 तक चढ़ गया तो निफ्टी भी पहले 112.10 प्वाइंट्स टूटकर 25,142.95 तक आया था, जिससे फिर यह 241.85 प्वाइंट्स चढ़कर 25,384.80 तक पहुंच गया।

Share Market Rally: ये है वजह

कच्चे तेल की नरमी


अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद बढ़ने से ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिलहाल प्रति बैरल $91 के आसपास है।

विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी

भारतीय मार्केट में विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी बुधवार 11 नवंबर को भी जारी रही और ₹12,563.33 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की। इसके साथ ही 8 नवंबर के दिन मुहूर्त ट्रे़डिंग को ₹25 लाख की हल्की बिकवाली को छोड़ दिया तो 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आठ दिनों में उन्होंने ₹69,334.11 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। हेलिओस कैपिटल (Helios Capital) के फाउंडर और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा का कहना है कि डॉलर के हिसाब से कंपनियों की कमाई डबल-डिजिट में बढ़ रही है, जो विदेशी निवेशकों को भारतीय शेयरों की तरफ वापस खींच रही है।

MSCI इंडेक्स में भारत के वेटेज में बढ़ोतरी

एमएससीआई के स्टैंडर्ड इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारत का वेटेज 12.9% से बढ़कर 13.15% हो गया। वहीं ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में अदाणी ग्रीन एनर्जी, कोफोर्ज, एलआईसी और मीशो की एंट्री हुई है तो पीआई इंडस्ट्रीज बाहर हुई है।

बैंकिंग शेयरों से सपोर्ट

मार्केट में आज थोड़ी सुस्ती दिख रही है और अधिकतर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम ही हलचल है। निफ्टी प्राइवेट बैंक में करीब 1% और निफ्टी रियल्टी में करीब 2% की तेजी है तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। दूसरी तरफ फार्मा और आईटी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से कम की गिरावट है। निफ्टी ऑटो में हल्की गिरावट है।

टेक्निकल आउटलुक

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि अगर मार्केट एक कारोबारी दिन पहले के निचले स्तर 25096 के और नीचे जाता है, तो यह 24840 या 24400 के लेवल तक फिसल सकता है। हालांकि फिलहाल उनका मानना है कि बाजार में तेजी जारी रह सकती है और शुरुआती टारगेट 25560 है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।