Share Market Rise: शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अप्रैल को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दोपहर के कारोबार में हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स 800 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,950 के पार चला गया। ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता की नई खबरों से बाजार में रौनक लौट आई। इसके अलावा भारतीय रुपये में मजबूती से भी निवेशकों का मनोबल ऊपर उठा।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 फीसदी चढ़कर 74,106.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 255.15 या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और ऑयल एंड गैस को छोड़कर, निफ्टी के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी।
इससे पहले सुबह के कारोबार में, सेंसेक्स एक समय 590.89 अंक लुढ़ककर 72,728.66 के स्तर तक चला गया था। वहीं निफ्टी 170.15 अंक या 0.74 फीसदी का गोता लगाकर 22,542.95 के स्तर पर आ गया था। हालांकि इसके बाद निचले स्तरों से बाजार में शानदार रिकवरी दिखी।
शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 4 बड़े कारण रहे-
1. अमेरिका–ईरान युद्धविराम की उम्मीदें
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक सोर्स के हवाले से बताया कि अमेरिका और ईरान को जंग खत्म करने का एक प्लान मिला है, जो सोमवार से लागू हो सकता है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोला जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जंग खत्म करने के इस प्लान को पाकिस्तान ने बनाया है और इसे बीती रात ईरान और अमेरिका के साथ साझा किया गया है।
इस प्लान में दो चरणों का प्रस्ताव है। पहला, तत्काल युद्धविराम और उसके बाद दोनों देशों के बीच एक व्यापक समझौता। सूत्र के मुताबिक, “आज सभी बातों पर सहमति होनी चाहिए।” रिपोर्ट में बताया गया कि शुरुआती समझौते को एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के रूप में तैयार किया जाएगा। इसे पाकिस्तान के जरिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से तैयार किए गया जाएगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ और शेयर बाजारों में खरीदारी लौटी।
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे बढ़कर 92.85 पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रुपये में गिरावट को रोकने के लिए कुछ कड़े उठाए थे, जिसका असर अब देखने को मिला है।
3. बैकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी
बैकिंग शेयरों में सोमवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत तक उछल गए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में क्रमशः 4.2%, 4.1% और 3.5% की तेजी देखने को मिली।
एक्सपर्ट्स ने बताया कि मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट में बैंकों के लोन ग्रोथ में सुधार के संकेत मिले हैं। इसके अलावा हालिया गिरावट बैकों का वैल्यूएशन भी अब पहले की तुलना में आकर्षक हो गया है। इसके चलते बैकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी।
आईटी कंपनियों के शेयरों में भी सोमवार को अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1 प्रतिशत तक उछल गया। निवेशक आईटी कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने की उम्मीद कर रहे हैं।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।