Get App

Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से अचानक तेजी; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 22,950 के पार

Share Market Rise: शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अप्रैल को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दोपहर के कारोबार में हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स 800 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,950 के पार चला गया। ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता की नई खबरों से बाजार में रौनक लौट आई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 3:34 PM
Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 4 कारणों से अचानक तेजी; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 22,950 के पार
Share Market Rise: निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी

Share Market Rise: शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अप्रैल को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दोपहर के कारोबार में हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स 800 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,950 के पार चला गया। ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता की नई खबरों से बाजार में रौनक लौट आई। इसके अलावा भारतीय रुपये में मजबूती से भी निवेशकों का मनोबल ऊपर उठा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 फीसदी चढ़कर 74,106.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 255.15 या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 22,968.25 के स्तर पर बंद हुआ। फार्मा और ऑयल एंड गैस को छोड़कर, निफ्टी के अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी स्मॉलकैप-100 और निफ्टी मिडकैप-100 में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी।

इससे पहले सुबह के कारोबार में, सेंसेक्स एक समय 590.89 अंक लुढ़ककर 72,728.66 के स्तर तक चला गया था। वहीं निफ्टी 170.15 अंक या 0.74 फीसदी का गोता लगाकर 22,542.95 के स्तर पर आ गया था। हालांकि इसके बाद निचले स्तरों से बाजार में शानदार रिकवरी दिखी।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 4 बड़े कारण रहे-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें