Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार 5वें दिन हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिए। आईटी शेयरों में भारी खरीदारी और ग्लोबल बाजारों में तेजी से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत बना रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से भी शेयर बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 245.89 अंक या 0.3 प्रतिशत बढ़कर 81,033.19 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 67.20 अंक या 0.27 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,840.35 पर पहुंच गया।
