Get App

Stock Market Crash: शेयर बाजार में 'ब्लैक फ्राइडे', सेंसेक्स 930 अंक टूटा, इन 6 कारणों से मार्केट हुआ क्रैश

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 4 अप्रैल को धड़ाम से गिर गए। सेंसेक्स और निफ्टी 1% से अधिक क्रैश हो गए। ग्लोबल ट्रेड वार शुरू होने की आशंका ने निवेशकों के मनोबल को गिरा दिया है। इसके चलते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 820 अंक या 1.07 फीसदी टूटकर 75,475 के स्तर तक टूट गया। वहीं निफ्टी 313 अंक या 1.35 फीसदी लुढ़ककर 22,936 के स्तर पर पहुंच गया

Vikrant singhअपडेटेड Apr 04, 2025 पर 4:05 PM
Stock Market Crash: शेयर बाजार में 'ब्लैक फ्राइडे', सेंसेक्स 930 अंक टूटा, इन 6 कारणों से मार्केट हुआ क्रैश
Stock Market Crash: ट्रंप ने फार्मा शेयरों पर अब तक के सबसे बड़े टैरिफ की धमकी दी है

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 4 अप्रैल को धड़ाम से गिर गए। सेंसेक्स और निफ्टी 1% से अधिक क्रैश हो गए। ग्लोबल ट्रेड वार शुरू होने की आशंका ने निवेशकों के मनोबल को गिरा दिया है। इसके चलते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22 फीसदी टूटकर 75,364.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 340 अंक या 1.47 फीसदी लुढ़ककर 22,909.40 के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये घट गई। फार्मा, आईटी और मेटल शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलानों के बाद ही एक्सपर्ट्स बाजार में गिरावट आने की आशंका जता रहे थे। ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत समेत पूरी दुनिया का रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया। इसके बाद 3 अप्रैल को भी शुरुआती कारोबार में बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में बाजार संभल गया था। लेकिन आज शेयर बाजार में "ब्लैक फ्राइडे" देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 6 बड़े कारण रहे-

1. ग्लोबल ट्रेड वार शुरू होने का डर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए रेसिप्रोकल टैरिफ ऐलानों ने ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वार शुरू होने की आशंकों को बढ़ा दिया है। चीन और कनाडा ने अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है, जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें