Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 6 मई को कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की, लेकिन बाद में वे लाल निशान में फिसल गए। निवेशकों की नजर अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी बैठक और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर रही, जिसके चलते वे बड़ा दांव लगाने से बचते हुए दिखे। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से करीब 471.43 अंक गिरकर 80,510.15 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 24,400 के अहम स्तर के नीचे फिसलकर 24,356.75 पर आ गया। सबसे अधिक गिरावट फार्मा और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, SBI लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ, ETERNAL और NTPC जैसी कंपनियों के शेयर टॉप लूजर्स में रहे।
