Get App

Trading plan : IT सेक्टर के सामने आई नई चुनौती क्या निफ्टी की तेजी पर पड़ेगी भारी, क्या है बाजार में टॉप का खतरा?

Trading plan : पहली बात यह कि इस रैली में फंसी पोजीशन से निकलें। US के साथ ट्रेड डील हुई है, लेकिन अकेली डील कोई जादू नहीं कर सकती। सिर्फ अच्छी क्वालिटी के शेयरों में ही रिकवरी आएगी। खराब क्वालिटी के IPOs में फंसे हो तो फंसे ही रहोगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 9:30 AM
Trading plan : IT सेक्टर के सामने आई नई चुनौती क्या निफ्टी की तेजी पर पड़ेगी भारी,  क्या है बाजार में टॉप का खतरा?
Trading plan : बैंक निफ्टी में कल Open high बना और ऊपर से करीब 2.5% नीचे बंद हुआ। 59,800 के नीचे फिसले तो बड़ा निगेटिव होगा।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

बाजार में कोई ना कोई निगेटिव खबर आ ही जाती है। आज सुबह-सुबह सारे IT शेयरों की जबरदस्त पिटाई है। कल इंफोसिस, विप्रो के ADRs में 5% तक की बड़ी गिरावट हुई। आज खुलते ही निफ्टी IT शायद 1200-1500 अंक गिरे। ऐसे में गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है क्योंकि कुल मिलाकर सेंटिमेंट पॉजिटिव है। कल FIIs ने कैश में `5000 Cr से ज्यादा और कैश+फ्यूचर्स में `16765 Cr की खरीदारी की । अब बाजार का टेक्सचर पॉजिटिव है क्योंकि सभी एवरेज के ऊपर निकला। अपट्रेंड बनाए रखने के लिए बस अब 2 लेवल पर नजर रखने की जरूरत होगी । पहला- कल का निचला स्तर यानी 25,641 जहां 50 DEMA लगा हुआ है और सबसे अहम सपोर्ट होगा 25,450 जहां 20 DEMA लगा हुआ है। अगर 25,450 के नीचे गए तो ये बाजार वापस शॉर्ट करने वाला हो जाएगा। जब तक उसके ऊपर हैं, बाजा को एक अपट्रेंड में ही मानेंगे।

आज के संकेत

कल रात IT शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई । Anthropic के नए AI टूल के चलते IT शेयरों की पिटाई हुई। IT इंडेक्स का निफ्टी में वेटेज करीब 11% है। अगर आज IT इंडेक्स 4% गिरा तो निफ्टी पर इसका असर 100-120 अंकों का होगा। कल रात सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिवर्सल दिखा। डी-डॉलराइजेशन ट्रेड फिर शुरू हुई, डॉलर इंडेक्स नीचे, कमोडिटी ऊपर है। ब्रेंट क्रूड भी उछलकर $68/bbl पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें