इस साल उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत मार्च में ही हो गई है। मौसम विभाग ने इस साल पूरे सीजन में भीषण गर्मी रहने का अनुमान जताया है। इसको देखते हुए पंखे, कूलर, एसी, फ्रिज बनाने वाली कंपनियां भी तैयारी में जुट गई हैं। उत्तर भारत में तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। मार्च शुरू होने से पहले ही गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने मार्च से लेकर मई तक भीषण गर्मी रहने का अनुमान जताया है। इसको देखते हुए पंखे, कूलर, फ्रिज, एसी बनाने वाली कंपनियों को अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। कंपनियों ने इसकी तैयारी भी करनी शुरू कर दी है।
