Get App

Wipro का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45500, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 45500, 45400 और 45000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 2:30 PM
Wipro का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल
Wipro पर Sharekhan के जतिन गेड़िया ने 405 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी

मेटल शेयरों में चीन में मैन्युफैक्चरिंग के अच्छे आंकड़ों के चलते चमक बढ़ गई है। मेटल सेक्टर का हिंदुस्तान कॉपर 8% उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं टाटा स्टील और JSW स्टील भी एक से डेढ़ परसेंट तक उछल गये। वहीं रेलवे से जुड़े बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद से रेल शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। इस बीच आज Sharekhan के टेक्निकल एक्सपर्ट जतिन गेड़िया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19700, 19800 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19700, 19600 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45500, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45500, 45400 और 45000 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें