विप्रो (Wipro) ने मूनलाइटिंग के चलते 300 कर्मचारियों को बाहर किया। कंपनी के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि ये कर्मचारी चुपके-चुपके Competitors के लिए काम कर रहे थे। इसके पहले विप्रो चेयरमैन मूनलाइटिंग को चीटिंग बता चुके हैं।
विप्रो (Wipro) ने मूनलाइटिंग के चलते 300 कर्मचारियों को बाहर किया। कंपनी के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि ये कर्मचारी चुपके-चुपके Competitors के लिए काम कर रहे थे। इसके पहले विप्रो चेयरमैन मूनलाइटिंग को चीटिंग बता चुके हैं।
आज बाजार में विप्रो पर फोकस बना रहेगा। आज इस स्टॉक पर डील करते समय एक्सपर्ट्स ने सतर्क रवैया अपनाने की सलाह दी है। बाजार खुलने से पहले हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इस पर सावधानी से ट्रेड करने की सलाह दी है।
मानस ने कहा कि बाजार खुलने के पहले इसका स्तर 400 के करीब दिखा रहा है। कल कर्मचारियों को मूनलाइटिंग के चलते निकाले जाने का असर इस स्टॉक पर होता हुआ दिखाई दे सकता है। इसलिए इसमें 400 के लेवल के नीचे गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद ये 390 के स्तर पर ठहरता दिख सकता है।
यदि विप्रो का स्टॉक 390 का स्तर भी तोड़ देता है तो इसमें मंदी का रुझान बढ़ेगा। 390 के लेवल के नीचे जाने पर इसमें और 30 से 35 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए निवेशकों को इस आईटी स्टॉक पर संभलकर ट्रेड लेना चाहिए।
मानस जायसवाल ने विप्रो पर ट्रेडिंग सलाह देते हुए कहा कि इस स्टॉक में सतर्क रवैया अपनाते हुए नई खरीदारी 420 रुपये के ऊपर के लेवल पर ही करनी चाहिए। यदि ये इसके ऊपर जाता है तो इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं अगर ये 390 रुपये के नीचे लुढ़कता है तो इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं गिरावट आने पर बाय ऑन डिक्लाइन की रणनीति नहीं अपनानी चाहिए क्योंकि इसमें गिरावट और बढ़ती हुई दिख सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।