Get App

Moonlighting मामले के चलते आज फोकस में रहेगा Wipro, स्टॉक पर जानें ट्रेडिंग के लिए कौन सा लेवल होगा अहम

कंपनी के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि निकाले गये 300 कर्मचारी चुपके-चुपके Competitors के लिए काम कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 9:19 AM
Moonlighting मामले के चलते आज फोकस में रहेगा Wipro, स्टॉक पर जानें ट्रेडिंग के लिए कौन सा लेवल होगा अहम
मानस जायसवाल ने कहा कि अगर ये 390 का लेवल तोड़ देता है तो इसमें बिकवाली का दबाव बढ़ता हुआ नजर आयेगा

विप्रो  (Wipro) ने मूनलाइटिंग के चलते 300 कर्मचारियों को बाहर किया। कंपनी के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि ये कर्मचारी चुपके-चुपके Competitors के लिए काम कर रहे थे। इसके पहले विप्रो चेयरमैन मूनलाइटिंग को चीटिंग बता चुके हैं।

आज बाजार में विप्रो पर फोकस बना रहेगा। आज इस स्टॉक पर डील करते समय एक्सपर्ट्स ने सतर्क रवैया अपनाने की सलाह दी है। बाजार खुलने से पहले हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इस पर सावधानी से ट्रेड करने की सलाह दी है।

मानस ने कहा कि बाजार खुलने के पहले इसका स्तर 400 के करीब दिखा रहा है। कल कर्मचारियों को मूनलाइटिंग के चलते निकाले जाने का असर इस स्टॉक पर होता हुआ दिखाई दे सकता है। इसलिए इसमें 400 के लेवल के नीचे गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद ये 390 के स्तर पर ठहरता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें