Get App

मार्केट वैल्यू में 13.77% की बढ़त के साथ भारत दुनिया के टॉप 10 देशों के लीग में शामिल, तेजी जारी रहने की उम्मीद

45.90 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाले अमेरिका में जून तिमाही में मार्केट कैप में 6.38 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि चीन के 10.02 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में जून तिमाही में मार्केटकैप 8.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून तिमाही में 10 टेन देशों के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट चीन में ही हुई है। जापान के बाजार का मार्केट कैप 45.90 ट्रिलियन डॉलर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 1:09 PM
मार्केट वैल्यू में 13.77% की बढ़त के साथ भारत दुनिया के टॉप 10 देशों के लीग में शामिल, तेजी जारी रहने की उम्मीद
मौजूदा वैल्यूएशन पर बाजार में तेजी जारी रहने और उत्साह बने रहने की उम्मीद है। खेमका का कहना भू-राजनीतिक परेशानियों और मानसून में कमजोरी की संभावना के बावजूद बाजार में तेजी जारी रहेगी

13.77 फीसदी की बढ़त के साथ, भारतीय इक्विटी बाजार के मार्केट वैल्यू में जून तिमाही में दुनिया के टॉप 10 देशों में अब तक सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। विदेशी निवेशकों की तरफ से हो रहे जोरदार निवेश और मजबूत मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों का इसमें सबसे ज्यादा योगदान रहा है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चलता है कि 3.48 ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू के साथ भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा इक्विटी बाजार है। भारत ने दिसंबर 2020 तिमाही के बाद से अपने कुल मार्केट कैप में में सबसे तेज बढ़त दर्ज की है।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि 45.90 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाले अमेरिका में जून तिमाही में मार्केट कैप में 6.38 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि चीन के 10.02 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में जून तिमाही में मार्केटकैप मेंं 8.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जून तिमाही में टॉप 10 देशों के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट चीन में ही हुई है।

जापान के बाजार का मार्केट कैप 45.90 ट्रिलियन डॉलर है। जून तिमाही में जापान के मार्केट कैप में 3.11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। लेकिन 5.13 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाले हांगकांग के मार्केट कैप में जून तिमाही में 5.19 फीसदी का संकुचन देखने को मिला है। इसी तरह जून तिमाही में फ्रांसीसी बाजार के मार्केट कैप में भी 1.69 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि इंग्लैंड के बाजार के मार्केट कैप में 0.14 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

9.5 फीसदी की बढ़त के साथ जून तिमाही में सऊदी अरब मार्केट कैप के विस्तार के मामले में 10 बड़े बाजारों के इस लीग में दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि कनाडा के मार्केट कैप में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें