Get App

FIIs की वापसी के साथ ही बाजार की लीडरशिप में दिखा बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या हो निवेश की रणनीति

ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स के फाउंडर और सीईओ अरुणागिरी एन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मार्केट लीडरशिप में काफी बड़ा बदलाव आया है। लंबे समय तक स्मॉल और मिड कैप शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बाद,अब लार्ज कैप शेयरों ने बढ़त ले ली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 2:36 PM
FIIs की वापसी के साथ ही बाजार की लीडरशिप में दिखा बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या हो निवेश की रणनीति
अरुणागिरी एन की राय है कि लार्ज-कैप के दबदबे का मौजूदा दौर जरूरी नहीं कि बाजार की लीडरशिप में किसी बड़े संरचनात्मक बदलाव का संकेत हो। यह FII प्रवाह में अचानक आए बदलाव के कारण पैदा हुआ एक अस्थायी दौर हो सकता है

13 नवंबर को दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं।। सेंसेक्स 409.94 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 81,501.07 पर और निफ्टी 170.90 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,128.45 पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी सेक्टर को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो, बैंक, रियल्टी, IT और मेटल सेक्टर में से प्रत्येक में 0.5% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.3% की गिरावट आई है। बाजार के सेंटिमेंट पर ट्रिपल प्रहार हुआ है। क्रूड, बॉन्ड यील्ड और रिटेल मंहगाई में उछाल से दबाव बढ़ा है।

ट्रस्टलाइन होल्डिंग्स के फाउंडर और सीईओ अरुणागिरी एन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मार्केट लीडरशिप में काफी बड़ा बदलाव आया है। लंबे समय तक स्मॉल और मिड कैप शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बाद,अब लार्ज कैप शेयरों ने बढ़त ले ली है।

अगर हम 10 सितंबर तक के मार्केट प्रदर्शन को देखें, तो स्थिति काफी अलग थी। जहां साल की शुरुआत से अब तक निफ्टी 50 में लगभग 10% की गिरावट थी। वहीं निफ्टी स्मॉल कैप 100 में करीब 13% की तेजी आई थी। जबकि निफ्टी मिड कैप 100 लगभग 3% ऊपर था। साफ तौर पर ब्रॉडर मार्केट और खासकर स्मॉल कैप इस तेजी को लीड कर रहे थे जबकि लार्ज कैप शेयर पीछे रह गए थे।

हालांकि, 11 सितंबर के बाद से यह ट्रेंड काफी तेजी से पलटा है। इस अवधि में निफ्टी में 6% से ज्यादा की बढ़त आई है,जबकि निफ्टी मिड कैप 100 में लगभग 2% की गिरावट आई है और निफ्टी स्मॉल कैप 100 में करीब 4% की गिरावट देखी गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो बाजार की कमान अब स्पष्ट रूप से लार्ज कैप शेयरों के हाथों में आ गई है,जबकि स्मॉल और मिड कैप शेयरों का प्रदर्शन इस दौरान अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें