Get App

WomanCart IPO Listing: ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी की धांसू लिस्टिंग, खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

WomanCart IPO Listing: ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बेचने वाली वूमनकार्ट (WomanCart) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ ओवरऑल 67 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 4:07 PM
WomanCart IPO Listing: ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी की धांसू लिस्टिंग, खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे
WomanCart IPO Listing: वूमनकार्ट ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म है। पिछले साल अप्रैल 2022 में दिल्ली के शालीमार बाग में इसने एक ऑफलाइन स्टोर खोला था। आज इसकी स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई है।

WomanCart IPO Listing: ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बेचने वाली वूमनकार्ट (WomanCart) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ ओवरऑल 67 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 86 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 117 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 36 फीसदी का लिस्टिंग गेन (WomanCart Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 122.85 रुपये (WomanCart Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी लेवल पर आज यह बंद हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 42.85 फीसदी मुनाफे में हैं।

WomanCart IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

वूमनकार्ट के 9.56 करोड़ रुपये के आईपीओ में खदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे। यह आईपीओ 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। खुदरा निवेशकों ने इसमें जमकर पैसे लगाए थे और उनके लिए आरक्षित आधा हिस्सा 71.94 गुना भरा था। ओवरऑल यह इश्यू 67.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 11.12 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ब्रांडिंग और मार्केटिंग, ऐप डेवलपमेंट, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें