Women’s Day 2024: इंडिया में शेयरों में निवेश करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट्स ओपन करने वाली महिलाओं की संख्या साल दर साल 75 फीसदी बढ़ी है, जबकि ओवरऑल अकाउंट्स ग्रोथ 36 फीसदी रही है। यह जानकारी यस बैंक के आंकड़ों पर आधारित है। रिसर्च स्टडीज से यह पता चला है कि ट्रेडिंग के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि उनमें अति आत्मविश्वास नहीं होता है। महिला इनवेस्टर्स की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि शेयरों में निवेश से वे अच्छी कमाई कर रही हैं। कोरोना की महामारी शुरू होने पर महिलाओं की दिलचस्पी शेयरों में निवेश में बढ़ी थी। तब से यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
