Get App

Women's day special : होम मेकर से लेकर वेल्थ-क्रिएटर तक, हर जगह महिलाएं गढ़ रही सफलता की नई कहानी

Women's day special : इक्विटी मार्केट में महिलाओं की संख्या 5 साल में 2.5 गुना बढ़ी है और बाजार में इनकी हिस्सेदारी 25 फीसदी हो गई है। दिसंबर 2025 तक NSE के कुल निवेशक 12.5 करोड़ थे। इनमें महिलाओं की संख्या 3.1 करोड़ थी। 2023 में बाजार में महिलाओं की भागीदारी में 22.8 फीसदी की बढ़त हुई

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 1:34 PM
Women's day special : होम मेकर से लेकर वेल्थ-क्रिएटर तक, हर जगह महिलाएं गढ़ रही सफलता की नई कहानी
Women's day special : देश में महिला को-फाउंडेड स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ी है। भारत में हर 100 रुपए स्टार्टअप फंडिंग में से 4 रुपए महिला स्टार्टअप्स को हो रही है

Women's day special : होम मेकर से लेकर वेल्थ-क्रिएटर तक, रसोई से लेकर रॉकेट तक हर जगह महिलाएं सफलता की नई कहानी गढ़ रही हैं। आज वो देश की इकोनॉमी का रास्ता तय कर रही हैं। महिलाएं लीडरशिप का नया चेहरा हैं। इक्विटी मार्केट में भी इनका दबदबा है। नारी शक्ति मार्केट में भी धमाल मचा रही है। देश की नारियों का निवेश अब सिर्फ सोना और बैंक FD तक सीमित नहीं है। महिलाएं इक्विटी और MF में भी बढ़ चढ़कर निवेश कर रही हैं। देश में हर 4 में से 1 डीमैट अकाउंट महिलाओं के नाम खुल रहा है।

मार्केट का 'SHE'इंडेक्स

इक्विटी मार्केट में महिलाओं की संख्या 5 साल में 2.5 गुना बढ़ी है और बाजार में इनकी हिस्सेदारी 25 फीसदी हो गई है। दिसंबर 2025 तक NSE के कुल निवेशक 12.5 करोड़ थे। इनमें महिलाओं की संख्या 3.1 करोड़ थी। 2023 में बाजार में महिलाओं की भागीदारी में 22.8 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं, 2024 में बाजार में इनकी भागीदारी में 24.1 फीसदी और 2025 में 24.8 फीसदी की बढ़त हुई।

देश के करीब आधे राज्यों में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी नेशनल औसत से ज्यादा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें