Women's Day Special : 8 मार्च को हर साल आने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के लिए खास होता है। ये वह दिन है जब दुनिया महिलाओं की कामयाबी का जश्न मनाती है। हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस खास थीम के साथ मनाया जाता है, ताकि समाज में महिलाओं के नेतृत्व और लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाए। नारी शक्ति का कमाल अब मार्केट में भी धमाल मचा रहा है। इनका निवेश अब सिर्फ सोना और बैंक FD तक सीमित नहीं है। महिलाएं इक्विटी और MF में बढ़ चढ़कर निवेश कर रही हैं। हर 4 में से 1 डीमैट अकाउंट महिलाओं के नाम है। महिला को-फाउंडेड स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ी है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस खास पेशकश में हम आपको वीमेन पावर के पावरफुल इन्वेस्टमेंट आइडिया बताने वाले हैं ताकि महिलाओं को निवेश की शक्ति मिले। इस खास चर्चा में आज हमारे साथ जुड़ी हैं अरिहंत कैपिटल मार्केट्स (Arihant Capital Markets) की सीनियर इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट कविता जैन, पीबी इन्वेस्टमेंट्स (PB Investments) की सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर पूजा भिंडे और MOFSL की शिवांगी सारदा।
अरिहंत कैपिटल मार्केट्स की कविता जैन का कहना है कि महिलाओं के लिए फाइनेंशियल आजादी जरूरी है। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस से स्ट्रेज फ्री जिंदगी मिलती है और दूसरों पर निर्भरता घटती है। इससे जिंदगी के फैसले लेने की आजादी मिलती है। अनिश्चितताओं से परिवार की सुरक्षा होती है। ये पावर की बात नहीं है,बल्कि परिवार के भविष्य की रक्षा से जुड़ा हुआ मसला है।
इनको मिडकैप में CAMS का शेयर अच्छा लग रहा है। उनके मुताबिक CAMS वैल्यूएशन और ROE का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है। इसको म्यूचुअल फंड AUM ग्रोथ और SIP एक्सपेंशन का फायदा मिलेगा। इस स्टॉक में उनकी 600-700 रुपए के बीच एक्युमुलेशन की सलाह है।
लार्ज कैप सेगमेंट में इनको KOTAK BANK पसंद है। इस स्टॉक में 380-410 रुपए के जोन में मिलने पर 450 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। 450 रुपए के ऊपर जाने पर स्टॉक के लिए नया जोन खुल जाएगा।
MOFSL की शिवांगी सारदा का कहना है कि महिलाओं के लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस काफी अहम है। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस से फैसले लेने की आजादी मिलती है। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस से महिलाओं का खुद पर भरोसा बढ़ता है। परिवार के फाइनेंशियल प्लानिंग में हिस्सा लें। छोटे-छोटे SIP से भी बड़ा वेल्थ क्रिएशन संभव हैं।
शिवांगी सारदा की टॉप पिक्स
शिवांगी सारदा को एमसीएक्स और बीईएल के शेयर पसंद है। MCX में उनकी 2350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 3000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, BEL इनकी 425 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 530 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है।
PB Investments की पूजा भिंडे का कहना है कि फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस का मतलब बैंक बैलेंस नहीं है। इससे महिलाओं को अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिलती है। सिर्फ बचत की नहीं सोचें,बल्कि निवेशक बनें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।