इस शेयर ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया, 1600% मुनाफे के साथ निवेशक हुए मालामाल

कंपनी अपने कोल कारोबार से होने वाले अप्रत्याशित मुनाफे (windfall profit) को एल्यूमीनियम और इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी बनाने वाले कारोबार में लगा रही है। इससे आगे कंपनी को बड़ा फायदा होगा.

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 5:28 PM
Story continues below Advertisement
सितंबर तक के इस साल के 9 महीनों में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 482 फीसदी का उछाल देखने को मिला है

ग्लोबल स्तर पर मौद्रिक नीतियों में कड़ाई, मंदी के डर और रूस-यूक्रेन की लड़ाई के मार से जूझ रहे साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले दुनिया भर के शेयरों पर नजर डालें तो इंडोनेशिया का एक माइनिंग सेक्टर का स्टॉक 1595 फीसदी की जबरदस्त रैली के साथ दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्टॉक साबित हुआ है।

सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी एयरलाइंस की तुलना में दो गुना रिटर्न

पीटी एडारो मिनरल्स इंडोनेशिया (PT Adaro Minerals Indonesia) के शेयर अप्रैल में शिखर से फिसलने के बाद से साइडवेज कारोबार कर हैं। इसके बावजूद अभी भी ये स्टॉक 2803 शेयरों वाले ब्लूमबर्ग वर्ल्ड इंडेक्स (Bloomberg World Index) में रिटर्न के लिहाज से सबसे ऊपर नजर आ रहा है। बता दें इस सूचि में दूसरे नबंर पर तुर्की एयरलाइंस के शेयर हैं। पीटी एडारो के शेयरों ने दूसरे नबंर पर रहने वाले तुर्की एयरलाइंस (Turkish Airlines) की तुलना में 2022 में अब तक दो गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है।


केवल तीन महीने में 100 इंडोनेशियन रुपिया से बढ़कर 2990 रुपिया तक पहुंचा

पीटी एडारो ने जकार्ता में 3 जनवरी को हुई लिस्टिंग के बाद से ही तेजी दिखानी शुरू कर दी थी और जल्द ही ये शेयर आसमान चूमने लगा। इस तेजी के बाद डाउनशिफ्ट होने से पहले ये शेयर केवल तीन महीने में 100 इंडोनेशियन रुपिया (rupiah) से बढ़कर 2990 रुपिया (rupiah) तक पहुंच गया। यह बुधवार को करीब 4.5 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ ये शेयर 1695 रुपिया पर बंद हुआ।

एल्यूमीनियम और इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी बनाने वाले कारोबार में कदम रखने से फायदा

पीटी एडारो का कोर बिजनेस कोयले की ग्लोबल कीमतों से ज्यादा करीब से जुड़ा हुआ है। एनालिस्ट्स का मानना है कि अभी इस शेयर में और तेजी आती दिख सकती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी अपने कोल कारोबार से होने वाले अप्रत्याशित मुनाफे (windfall profit) को एल्यूमीनियम और इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी बनाने वाले कारोबार में लगा रही है। इससे आगे कंपनी को बड़ा फायदा होगा।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

 9 महीनों में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 482 फीसदी का उछाल

सितंबर तक के इस साल के 9 महीनों में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 482 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस अवधि में कंपनी की औसत सेलिंग प्राइस में दो गुने से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इस अवधि में कंपनी की कोल बिक्री की मात्रा में 41 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। Bloomberg की तरफ से जुटाए गए पांच एनालिस्ट्स की राय निकल कर आया है कि इस शेयर में अगले 12 महीनो में 42 फीसदी की और तेजी देखने को मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।