पिछले साल दिवाली के बाद से स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि, इस दौरान ग्लोबल मार्केट में काफी अनिश्चितता दिखी है। बीते एक साल में BSE लार्जकैप इंडेक्स ने 8 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स का रिटर्न 33 फीसदी रहा है। निवेशक इस दिवाली पर ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जो अगले एक साल में उन्हें मालामाल कर सकते हैं। Choice Broking ने ऐसे इनवेस्टर्स के लिए 8 स्टॉक्स का एक पोर्टफोलियो तैयार किया है। इसमें लार्जकैप और स्मॉलकैप दोनों ही तरह के स्टॉक्स शामिल हैं। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सम्वत 2080 में इनवेस्टर्स अगर स्टॉक्स पर दांव लगाते हैं तो उन्हें 40 फीसदी तक मुनाफा मिल सकता है।
इस स्टॉक का करेंट मार्केट प्राइस करीब 372 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 523 रुपये है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स इस दिवाली पर अगर इस स्टॉक पर दांव लगाते हैं तो एक साल में वे 40 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। यथार्थ हॉस्पिटल दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख हॉस्पिटल्स में से एक है। यह नए स्पेशियलिटीज में डायवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रहा है। स्पेशियलिटीज स्पेस में मार्जिन ज्यादा है। इस हॉस्पिटल्स ने ग्रोथ के लिए इनऑर्गेनिक रणनीति अपनाने का प्लान बनाया है। इसका फायदा उसे मिलेगा।
इस शेयर का करेंट मार्केट प्राइस 1,038 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,346 रुपये है। इसका मतलब है कि एक साल में इस स्टॉक पर दांव लगाने से 29.5 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। कंपनी कई तरह के हथियार और सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने जा रही है। सरकार ने रक्षा उपकरणों का उत्पादन देश में ही करने पर फोकस बढ़ाया है। इसका सीधा फायदा Bharat Dynamics जैसी कंपनियों को मिलेगा। कंपनी के पास शानदार टैलेंट और स्किल सेट है।
इस शेयर का करेंट मार्केट प्राइस करीब 366 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 457 रुपये है। इसका मतलब है कि अगले एक साल में यह स्टॉक 24.8 फीसदी मुनाफा दे सकता है। इस कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो डायवर्सिफायड है। IAC India के अधिग्रहण का फायदा कंपनी को मिलेगा। ऑटोमैटिक गियर शिफ्टर की मांग बढ़ रही है। इससे कंपनी को फायदा होगा। कंपनी 2W सेगमेंट में नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है।
Mahindra Lifespace Developers
इस स्टॉक का करेंट मार्केट प्राइस 495 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 594 रुपये है। इस स्टॉक में अगले एक साल में 20.6 फीसदी कमाई हो सकती है। कंपनी ने मिड-इनकम और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में कई नए प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बनाया है। इसके अलावा इसका फोकस मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में प्लॉट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर भी है। कंपनी नए भौगोलिक क्षेत्रों में दाखिल होने जा रही है। कंपनी को अपने स्ट्रॉन्ग ब्रांड विजिबिलिटी का भी फायदा मिलेगा।
इस शेयर का करेंट मार्केट प्राइस 2,109 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 2,515 रुपये है। इसका मतलब है कि अगर अभी दांव लगाया जाए तो अगली दिवाली तक इस स्टॉक में 19.5 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि इंडिया में सीमेंट के लिए स्ट्रॉन्ग साइकिल दिख रही है। सीमेंट की डिमांड 8-9 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ग्रोथ बढ़ाने के लिए पूंजीगत खर्च भी कर रही है।
इस स्टॉक का करेंट मार्केट प्राइस करीब 4,270 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 5,090 रुपये है। इसका मतलब है कि अगले एक साल में इस स्टॉक में 19.2 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। इस कंपनी ने हाइपर-स्केल कंपनियों के साथ समझौते किए हैं। इसके अलावा इसकी पार्टनरशिप चिप मैनुफैक्चरर्स के साथ भी है। इससे कंपनी को AI सॉल्यूशंस पेश करने में मदद मिलेगी।
इस शेयर का करेंट मार्केट प्राइस 3,389 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 4,040 रुपये है। इसका मतलब है कि अगली दिवाली तक इस स्टॉक पर दांव लगाने से 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। यह इंडिया की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी है। कंपनी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में आगे है। इसकी ऑर्डरबुक शानदार है। इससे लंबी अवधि में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद दिखती है।
इस स्टॉक का करेंट मार्केट प्राइस 138 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 151 रुपये है। अगले 12 महीनों में यह स्टॉक 12.9 फीसदी मुनाफा दे सकता है। यह कंपनी कई तरह के इक्विपमेंट और सर्विसेज की अकेली स्पलायर है। इसने कई तरह के प्रोडक्ट्स में इनोवेशन पर फोकस बढ़ाया है। सरकार ने डिफेंस में देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। इसका सीधा फायदा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को मिलता दिख रहा है।