Get App

Choice Broking की दिवाली पर इन 8 स्टॉक्स में निवेश की सलाह, एक साल में मालामाल हो जाएंगे इनवेस्टर्स

निवेशक इस दिवाली पर ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जो अगले एक साल में उन्हें मालामाल कर सकते हैं। Choice Broking ने ऐसे इनवेस्टर्स के लिए 8 स्टॉक्स का एक पोर्टफोलियो तैयार किया है। इसमें लार्जकैप और स्मॉलकैप दोनों ही तरह के स्टॉक्स शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2023 पर 10:21 AM
Choice Broking की दिवाली पर इन 8 स्टॉक्स में निवेश की सलाह, एक साल में मालामाल हो जाएंगे इनवेस्टर्स
पिछले साल दिवाली के बाद से स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि, इस दौरान ग्लोबल मार्केट में काफी अनिश्चितता दिखी है। बीते एक साल में BSE लार्जकैप इंडेक्स ने 8 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स का रिटर्न 33 फीसदी रहा है।

पिछले साल दिवाली के बाद से स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि, इस दौरान ग्लोबल मार्केट में काफी अनिश्चितता दिखी है। बीते एक साल में BSE लार्जकैप इंडेक्स ने 8 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स का रिटर्न 33 फीसदी रहा है। निवेशक इस दिवाली पर ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जो अगले एक साल में उन्हें मालामाल कर सकते हैं। Choice Broking ने ऐसे इनवेस्टर्स के लिए 8 स्टॉक्स का एक पोर्टफोलियो तैयार किया है। इसमें लार्जकैप और स्मॉलकैप दोनों ही तरह के स्टॉक्स शामिल हैं। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सम्वत 2080 में इनवेस्टर्स अगर स्टॉक्स पर दांव लगाते हैं तो उन्हें 40 फीसदी तक मुनाफा मिल सकता है।

Yatharth Hospital

इस स्टॉक का करेंट मार्केट प्राइस करीब 372 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 523 रुपये है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स इस दिवाली पर अगर इस स्टॉक पर दांव लगाते हैं तो एक साल में वे 40 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। यथार्थ हॉस्पिटल दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख हॉस्पिटल्स में से एक है। यह नए स्पेशियलिटीज में डायवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रहा है। स्पेशियलिटीज स्पेस में मार्जिन ज्यादा है। इस हॉस्पिटल्स ने ग्रोथ के लिए इनऑर्गेनिक रणनीति अपनाने का प्लान बनाया है। इसका फायदा उसे मिलेगा।

Bharat Dynamics

इस शेयर का करेंट मार्केट प्राइस 1,038 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,346 रुपये है। इसका मतलब है कि एक साल में इस स्टॉक पर दांव लगाने से 29.5 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। कंपनी कई तरह के हथियार और सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने जा रही है। सरकार ने रक्षा उपकरणों का उत्पादन देश में ही करने पर फोकस बढ़ाया है। इसका सीधा फायदा Bharat Dynamics जैसी कंपनियों को मिलेगा। कंपनी के पास शानदार टैलेंट और स्किल सेट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें