Get App

Yes Bank और RBL Bank अपनी ग्रोथ स्टोरी को लेकर बुलिश, इस साल क्रेडिट में 15% बढ़त का रखा लक्ष्य

यस बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा कि यस बैंक ग्रोथ के रास्ते पर अच्छी तरह से बढ़ रहा है। लाइबिलिटीज के नजरिए से देखें तो यस बैंक की ग्रोथ दर इंडस्ट्रीज से बेहतर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 1:22 PM
Yes Bank और RBL Bank अपनी ग्रोथ स्टोरी को लेकर बुलिश, इस साल क्रेडिट में 15% बढ़त का रखा लक्ष्य
यस बैंक को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए आरबीआई के अप्रूवल की कोई जरूरत नहीं है

प्राइवेट सेक्टर के बैंक Yes Bank और RBL Bank का लक्ष्य इस वित्त वर्ष 15 फीसदी की लोन ग्रोथ हासिल करने का है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FICCI) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए एनुअल बैंकिंग कॉन्फ्रेस में CNBC-TV18 से बात करते हुए आरबीएल बैंक के एमडी और सीईओ आर सुब्रमण्यकुमार (R Subramaniakumar) ने कहा है कि बैंक का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और हमको यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक अपने विकास के रास्ते पर अच्छी तरह से बढ़ता रहे।

अगले 60 से 90 दिनों में आरबीएल बैंक कुछ नए लोन प्रोडक्ट करेगा लॉन्च 

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि बैंक के वर्तमान लोन प्रोडक्ट्स में आगे करीब 20 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद है। अगले 60 से 90 दिनों में बैंक कुछ नए लोन प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। उन्होंने इस बातचीत में यह भी कहा कि डिपॉजिट ग्रोथ पर फोकस करते हुए हमें उम्मीद है कि आगे सभी सेगमेटों में अच्छी लोन ग्रोथ देखने को मिलेगी। डिपॉजिट स्ट्रैटजी पर हमारा फोकस बना हुआ है। इस महीने खुलने वाले अकाउंट की संख्या में पिछले महीने की तुलना में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आरबीएल बैंक के पास पर्याप्त लिक्विडिटी है लेकिन हम जल्द ही डिपॉजिट में बढ़ोतरी शुरू करने वाले हैं।

यस बैंक की ग्रोथ दर इंडस्ट्रीज से बेहतर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें