Yes Bank Shares: यस बैंक एक समय डूबने की कगार पर आ गया था। अगर यह बंद होता, तो इसका असर देश के पूरे बैंकिंग सिस्टम पर देखने को मिलता। हालांकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने न सिर्फ समय से हस्तक्षेप कर इस बैंक को डूबने से बचाया, बल्कि इस सफलतापूर्वक दोबारा स्थापित भी कर दिया है। आज यस बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पूंजी है। सिस्टमैटिक चुनौतियों के बावजूद इसका डिपॉजिट बढ़ रहा है। इसका एसेट बुक डायवर्सिफाई हुआ है। साथ ही इसने पुराने मैनेजमेंट से विरासत से मिले भारी बैड लोन को एक ARC (एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी) को बेचकर इससे भी छुटकारा पा लिया है।
