Get App

Yes Bank का नया मोबाइल बैंकिंग ऐप, चुटकियों में काम निपटाएगा Iris, ये हैं खूबियां

Yes Bank New App Iris: यस बैंक ने नया बैंकिंग ऐप आईरिस (Iris) लॉन्च किया है। बैंक के सीईओ और एमडी प्रशांत कुमार का कहना है कि बैंकिंग सर्विसेज लेने के तरीके को बदलने की दिशा में यस बैंक का आईरिस अगला बड़ा कदम है। प्रशांत के मुताबिक फीचर्स, यूजर एक्सपीरिएंस और बेनेफिट्स के हिसाब से यह खास होने वाला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 18, 2023 पर 9:12 AM
Yes Bank का नया मोबाइल बैंकिंग ऐप, चुटकियों में काम निपटाएगा Iris, ये हैं खूबियां
निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक ने गुरुवार 17 अगस्त को अपना नया मोबाइल बैंकिंग ऐप आईरिस (Iris) पेश किया। यह ऐप नए और पुराने, सभी ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक यस बैंक ने गुरुवार 17 अगस्त को अपना नया मोबाइल बैंकिंग ऐप आईरिस (Iris) पेश किया। यह ऐप नए और पुराने, सभी ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इसमें 100 से अधिक फीचर्स और सर्विसेज एक ही प्लेटफॉर्म पर कुछ ही क्लिक में उपलब्ध हैं। इस अपडेट को लेकर बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है। बैंक के दावे के मुताबिक यह ऐप इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सभी ऐज ग्रुप और बैकग्राउंड के यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें यूजर्स के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बॉयोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, सिम बाइंडिंग और टू-फैक्टर वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं।

Iris मोबाइल ऐप के खास फीचर्स

सेविंग्स अकाउंट: इस ऐप के यूजर्स रियल टाइम में आसानी से बचत खाता खोल सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड: यूजर्स यस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक जितने भी तरह के क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रहा है, उसमें से अपने हिसाब से कार्ड का प्रकार चुन सकते हैं।

सेकंडों में लोन: ऐप के जरिए सभी लोन प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जिनकी मंजूरी भी फटाफट ऐप पर ही मिल जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें