Yes Bank News: जून तिमाही में तेजी से बढ़ा यस बैंक का डिपॉजिट, सामने आई सेहत की रिपोर्ट

Yes Bank News: यस बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 शानदार रही। सितंबर तिमाही में इसका चालू और बचत खाता सालाना 28 फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ा। सितंबर तिमाही में बैंक का CASA (करेंट एंड सेविंग्स अकाउंट) सालाना आधार पर 28.4 फीसदी बढ़कर 88,559 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चेक करें बैंक के सेहत की पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
Yes Bank का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 47 फीसदी उछलकर 502 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Yes Bank News: यस बैंक के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 शानदार रही। सितंबर तिमाही में इसका चालू और बचत खाता सालाना 28 फीसदी से अधिक रफ्तार से बढ़ा। निजी सेक्टर के बैंक ने इसकी जानकारी 3 अक्टूबर को दी। जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही में बैंक का CASA (करेंट एंड सेविंग्स अकाउंट) सालाना आधार पर 28.4 फीसदी बढ़कर 88,559 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका आज शेयरों पर भी असर दिख सकता है। गुरुवार 3 अक्टूबर को BSE पर यह 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 21.88 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। पिछले साल 23 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 14.10 रुपये और 9 फरवरी 2024 को यह एक साल के हाई 32.81 रुपये पर था।

Yes Bank के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही में यस बैंक का CASA सालाना आधार पर 28.4 फीसदी बढ़कर 88,559 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान CASA रेश्यो 29.4 फीसदी से बढ़कर 30.8 फीसदी पर पहुंच गया। जून तिमाही में यह 30.8 फीसदी पर था। बैंक का टोटल डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 18.3 फीसदी उछलकर 2.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 4.6 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।


लोन और एडवांस सालाना आधार पर 2.3 लाख करोड़ रुपये और तिमाही आधार पर 2.09 लाख करोड़ रुपये से उछलकर 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा यानी सालाना आधार पर इसमें 13.1 फीसदी और तिमाही आधार पर 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बैंक के सीएमडी प्रशांत कुमार ने 30 सितंबर को कहा कि बैंक का डिपॉजिट लोन की तुलना में अधिक स्पीड से बढ़ता रहेगा।

जून तिमाही में कैसी रही बैंक की सेहत?

यस बैंक का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 47 फीसदी उछलकर 502 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसमें 11.2 फीसदी की उछाल दिखी। जून तिमाही में इसका ग्रॉस एनपीए रेश्यो 1.7 फीसदी रहा जोकि मार्च तिमाही के आखिरी में भी 1.7 फीसदी और जून 2023 तिमाही के आखिरी में 2 फीसदी पर था। इसकी प्रकार नेट एनपीए जून तिमाही के आखिरी में तिमाही आधार पर 0.6 फीसदी और सालाना आधार पर 1 फीसदी से गिरकर 0.5 फीसदी पर आ गया।

Yes Bank : जानिए कब तक होल्ड करेंगे तो ₹100 तक पहुंचेगा शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।